मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़: रायपुर के निजी अस्पताल में आग लगने से पांच की मौत, CM बघेल ने जताया दुःख, 4- 4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा स्थित एक निजी अस्पताल में आज लगी आग से 5 लोगों की मृत होने की सूचना मिली है। रायपुर में राजधानी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में जहां कोविड मरीजों का इलाज चल…

छत्तीसगढ़: रायपुर के निजी अस्पताल में आग लगने से पांच की मौत, CM बघेल ने जताया दुःख, 4- 4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा
छत्तीसगढ़: रायपुर के निजी अस्पताल में आग लगने से पांच की मौत, CM बघेल ने जताया दुःख, 4- 4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा स्थित एक निजी अस्पताल में आज लगी आग से 5 लोगों की मृत होने की सूचना मिली है। रायपुर में राजधानी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में जहां कोविड मरीजों का इलाज चल रहा था उसमें आग लग गई। निजी अस्पताल के आईसीयू में आज शाम आग लगने से पांच कोविड मरीजों की मौत हो गई।




पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में स्थित राजधानी सुपर हास्पिटल के आईसीयू में शार्ट शर्किट के कारण शाम को आग लग गई,जिससे एक मरीज रमेश साहू की जलकर और तीन ईश्वर राव,वंदना गजमाला और देविका सोनकर की दम घुटने से मौत हो गई।



घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही फायर बिग्रेड की गाडियां भी पहुंच गई और आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।कलेक्टर एस.भारती दासन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव भी इस दौरान मौके पर पहुंच गए,और बचाव कार्य की निगरानी की।



प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यजनक बताया है । उन्होंने शोक संतप्त परिवार के परिजनों के प्रति अपनी  गहरी संवेदनाएं व्यक्त की| उन्होने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की भी घोषणा की है।



अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया, "अभी तक 5 लोगों की मृत्यु हुई है। शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है, बाकी मरीजों को दूसरे अस्पताल में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।"




मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृत सभी 5 लोगों के परिजनों को 4- 4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा भी की है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव घटनास्थल पर पहुंच गए हैं,  वे यहां सहायता और मदद की कार्यों का व्यक्तिगत रूप से अवलोकन कर रहे हैं। इस दुर्घटना में एक मरीज की मृत्यु आग से जलने से हुई है तथा 3 की मृत्यु दम घुटने से हुई है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।