नई दिल्ली : अग्निपथ योजना को लेकर भारतीय वायु सेना ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है| अग्निपथ भर्ती योजना के लिए पंजीकरण 24 जून 2022 से शुरू होगा और 5 जुलाई 2022 को संपन्न होगा। ऑनलाइन परीक्षा 24 जुलाई 2022 से शुरू होगी| भारतीय वायु सेना ने यह जानकारी दी|
भारतीय वायु सेना के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज कार्मिक (AOP) एयर मार्शल सूरज कुमार झा ने कहा कि,;;पहले वर्ष में 2% से शुरू करके अग्निवीरों को धीरे-धीरे शामिल किया जा रहा है। पांचवें वर्ष में यह संख्या लगभग 6,000 हो जाएगी और 10 वें वर्ष में लगभग 9,000-10,000 हो जाएगी...| भारतीय वायु सेना में प्रत्येक नामांकन अब केवल 'अग्निवीर वायु' के माध्यम से होगा|
भारतीय वायु सेना की युद्ध क्षमता और तैयारी पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। भारतीय वायु सेना और भारत सरकार हमें युद्ध के योग्य बनाने और युद्ध के लिए तैयार रखने के लिए सब कुछ करेंगे|
एयर मार्शल सूरज कुमार झा ने कहा कि,;;प्रवेश की प्रक्रिया, प्रवेश स्तर की योग्यता, परीक्षा के पाठ्यक्रम या चिकित्सा मानकों में कोई बदलाव नहीं है। वायु सेना में सभी नामांकन अग्निवीर वायु के माध्यम से ही होगी|