नई दिल्ली: दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से कोरोना संक्रमण भारत में ही फैल रहा है|1 अक्टूबर की सुबह तक देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 63 लाख 13 हजार के करीब पहुँच गया है| कोरोना संक्रमण के मामले में दुनिया का दूसरा देश भारत बन गया है|
भारत में पिछले 24 घंटों में 86,821 नए कोरोनावायरस मामलों के साथ सोमवार को संक्रमण के कुल आंकड़े 63,12,585 हो गए|पिछले 24 घंटों में देश में और 86,821 लोगों की मौत दर्ज की गई। देश में वर्तमान में कोरोना के 9,40,705 मामले सक्रिय हैं।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 86,821 नए मामले सामने आए और 1,181 मौतें हुईं। देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 63,12,585 हो गई है जिसमें 9,40,705 सक्रिय मामले, 52,73,202 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 98,678 मौतें शामिल हैं|
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद(ICMR) के अनुसार,'कल (30 सितंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 7,56,19,781 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 14,23,052 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)