मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

महंगाई चरम पर: मार्च में 14.55% रही महंगाई, लगातार 12वें महीने डबल डिजिट में रहा आंकड़ा; खाने-पीने की चीजों और ईंधन के दाम बढ़ने का असर

नई दिल्ली: देश में महंगाई (Inflation) कम होने का नाम नहीं ले रही है। मार्च महीने में थोक महंगाई दर (Wholesale Price Based Inflation) चार महीने के अपने उच्च स्तर 14.55 प्रतिशत पर पहुंच गई है| सोमवार क…

महंगाई चरम पर: मार्च में 14.55% रही महंगाई, लगातार 12वें महीने डबल डिजिट में रहा आंकड़ा; खाने-पीने की चीजों और ईंधन के दाम बढ़ने का असर
महंगाई चरम पर: मार्च में 14.55% रही महंगाई, लगातार 12वें महीने डबल डिजिट में रहा आंकड़ा; खाने-पीने की चीजों और ईंधन के दाम बढ़ने का असर | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  देश में महंगाई (Inflation) कम होने का नाम नहीं ले रही है। मार्च महीने में थोक महंगाई दर (Wholesale Price Based Inflation) चार महीने के अपने उच्च स्तर 14.55 प्रतिशत पर पहुंच गई है| सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक खाने-पीने के सामान, ईंधन और बिजली के दाम में इजाफा होने से थोक महंगाई मार्च में लगातार 12वे महीने डबल डिजिट में बनी हुई है। थोक मूल्य सूचकांक आधारित (WPI) महंगाई दर मार्च में 14.55% पर पहुंच गई। इससे पहले ये इस साल फरवरी में 13.11% पर थी। अप्रैल 2021 से थोक महंगाई डबल डिजिट में बनी हुई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार खाने-पीने की चीजों और ईंधन के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ रही है।



नवंबर 2021 में थोक महंगाई दर 14.87 प्रतिशत थी| फरवरी 2022 में डब्ल्यूपीआई इन्फ्लेशन 13.11 प्रतिशत था, जबकि मार्च 2021 में यह 7.89 प्रतिशत था| भारत सरकार ने बताया,''मार्च 2021 में 7.89% की तुलना में मार्च महीने के लिए मुद्रास्फीति की वार्षिक दर 14.55% है| 



सरकार ने बताया,'मार्च, 2022 में मुद्रास्फीति की उच्च दर मुख्य रूप से रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान के कारण कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, खनिज तेल, मूल धातुओं आदि की कीमतों में वृद्धि के कारण है।



महीने दर महीने आधार पर मार्च महीने में खाने-पीने की चीजों की थोक महंगाई दर 8.47% से बढ़कर 8.71% पर आ गई है। वहीं प्राइमरी आर्टिकल्स की थोक महंगाई दर फरवरी 13.39% से बढ़कर 15.54% पर आ गई है। जबकि ईंधन और बिजली की थोक महंगाई दर फरवरी के 31.50% से बढ़कर 34.52% पर आ गई है। हालांकि महीने दर महीने आधार पर मार्च महीने में सब्जियों की थोक महंगाई दर पर कुछ राहत मिलती नजर आई है और यह 26.93% से घटकर 19.88% पर आ गया है।



मार्च में बनी बनाई वस्तुओं (मैन्यूफैक्चरर्ड प्रोडक्ट्स) की थोक महंगाई दर फरवरी के 9.84% से बढ़कर 10.71% पर आ गई है।अंडे, मास और मछली की महंगाई दर 8.14 फीसदी से बढ़कर 9.42% पर आ गई है।



ऑल कमोडिटी इंडेक्स में महीने दर महीने आधार पर 2.69% की, वहीं प्राइमरी आर्टिकल इंडेक्स में 2.10% की बढ़त देखने को मिली।फ्यूल एंड पावर इंडेक्स में 5.68% की, मैन्यूफैक्चरर्ड प्रोडक्ट्स इंडेक्स में 2.31% और फूड इंडेक्स में 0.54% की बढ़त देखने को मिली है।



17 महीने के हाई पर पहुंची रिटेल महंगाई

खाने-पीने के सामान से लेकर कपड़े और जूते तक महंगे होने से महंगाई 17 महीने के पीक पर पहुंच गई हैं। 12 अप्रैल को जारी किए गए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित रिटेल महंगाई दर मार्च में बढ़कर 6.95% हो गई। खाने-पीने के सामान की महंगाई 5.85% से बढ़कर 7.68% हो गई।



महंगाई कैसे मापी जाती है

भारत में दो तरह की महंगाई होती है। एक रिटेल यानी खुदरा और दूसरा थोक महंगाई होती है। रिटेल महंगाई दर आम ग्राहकों की तरफ से दी जाने वाली कीमतों पर आधारित होती है। इसको कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) भी कहते हैं। वहीं, होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) का अर्थ उन कीमतों से होता है, जो थोक बाजार में एक कारोबारी दूसरे कारोबारी से वसूलता है। ये कीमतें थोक में किए गए सौदों से जुड़ी होती हैं।



दोनों तरह की महंगाई को मापने के लिए अलग-अलग आइटम को शामिल किया जाता है। जैसे थोक महंगाई में मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी 63.75%, प्राइमरी आर्टिकल जैसे फूड 20.02% और फ्यूल एंड पावर 14.23% होती है। वहीं, रिटेल महंगाई में फूड और प्रोडक्ट की भागीदारी 45.86%, हाउसिंग की 10.07%, कपड़े की 6.53% और फ्यूल सहित अन्य आइटम की भी भागीदारी होती है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।