मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अमेठी में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरी बोलेरो को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, पिता-पुत्र समेत छह लोगों की मौत

अमेठी: अमेठी जिले के गौरीगंज इलाके में शादी समारोह से लौट रही जीप की ट्रक से आमने-सामने की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गौरीगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज सगरा आश्…

अमेठी में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरी बोलेरो को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, पिता-पुत्र समेत छह लोगों की मौत
अमेठी में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरी बोलेरो को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, पिता-पुत्र समेत छह लोगों की मौत | फ़ोटो: TVL News

अमेठी: अमेठी जिले के गौरीगंज इलाके में शादी समारोह से लौट रही जीप की ट्रक से आमने-सामने की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  गौरीगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज सगरा आश्रम के पास रविवार/सोमवार रात बोलेरो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बोलेरो सवार पिता-पुत्र समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मौके मौके पर पहुंची पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी हुई है।



 घटना अमेठी के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज सगरा के नजदीक की है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में 10 लोग सवार थे। इनमें से 6 की मौके पर मौत हो गई|  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दर्दनाक हादसे में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।



अमेठी थाना क्षेत्र के पूरे गनेशलाल मजरे भरेथा निवासी अनिल की ससुराल मुंशीगंज थाना क्षेत्र के भुसियावा गांव में है। रविवार को अनिल के ससुराल से बारात जायस जानी थी। अपनी ससुराल से नौ अन्य लोगों को बिठा कर वह बोलेरो से जायस जा रहा था। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बोलेरो गौरीगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज सगरा स्थित श्रीमत परमहंस परमहंस आश्रम के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे भीषण टक्कर मार दी।



दुर्घटना में अनिल के अलावा बोलेरो में सवार कल्लू (56) व उनका पुत्र कृष्ण कुमार (32) निवासी गुडूर थाना मुंशीगंज के अलावा गौरीगंज थाना क्षेत्र के पचेहरी निवासी मुकेश (13) व अनुज (08) तथा नेवरिया थाना क्षेत्र मुंशीगंज के लवकुश (22) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।



सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायल चारों लोगों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। एसपी दिनेश सिंह ने बताया दुर्घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सही तथ्य सामने आ सकेंगे।




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अमेठी के गौरीगंज क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने तथा इस दुर्घटना के प्रभावित लोगों को हर संभव राहत और मदद प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।