CBI के नए डायरेक्टर नियुक्त किए गए IPS सुबोध कुमार जायसवाल
नई दिल्ली: सुबोध कुमार जायसवाल को सीबीआई का प्रमुख नियुक्त किया गया है| आईपीएस सुबोध कुमार जायसवाल को 2 साल की अवधि के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का निदेशक नियुक्त किया गया है। वर्तमान में जाय…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
CBI के नए डायरेक्टर नियुक्त किए गए IPS सुबोध कुमार जायसवाल | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: सुबोध कुमार जायसवाल को सीबीआई का प्रमुख नियुक्त किया गया है| आईपीएस सुबोध कुमार जायसवाल को 2 साल की अवधि के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का निदेशक नियुक्त किया गया है। वर्तमान में जायसवाल केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक हैं| जायसवाल पूर्व में महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक पद पर रहे हैं|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी के बीच हुईं बैठक के बाद आज शाम को सरकार की ओर से सुबोध कुमार जयसवाल की सीबीआई चीफ के रूप में नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गई|
नए सीबीआई डायरेक्टर के चयन के लिए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति की बैठक हुई थी| प्रधानमंत्री के अलावा समिति के दो अन्य सदस्य लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और भारत के प्रधान न्यायाधीश एन वी रमन्ना भी बैठक में उपस्थित थे| यह बैठक प्रधानमंत्री आवास पर हुई|
बैठक में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक सुबोध कुमार जायसवाल, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक कुमार राजेश चंद्रा और केंद्रीय गृह मंत्रालय में विशेष सचिव वी. एस. के. कौमुदी के नाम पर चर्चा की गई थी|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 25 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।