मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Cyclone Yaas: बंगाल में 80 घर क्षतिग्रस्त, उखड़े बिजली पोल-पेड़, दो की मौत, महिला बोली-2 महीने पहले बनाया था घर, अचानक आया तूफान और 2 सेकंड में सबकुछ उड़ गया

कोलकाता: चक्रवात यास का कहर शुरू हो चूका है| पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में आज शाम ''चक्रवात यास' के आई तेज हवाओं के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली पोल क्षतिग्रस्त और पेड़ उखड़ गए। स्था…

Cyclone Yaas: बंगाल में 80 घर क्षतिग्रस्त, उखड़े बिजली पोल-पेड़, दो की मौत, महिला बोली-2 महीने पहले बनाया था घर, अचानक आया तूफान और 2 सेकंड में सबकुछ उड़ गया
Cyclone Yaas: बंगाल में 80 घर क्षतिग्रस्त, उखड़े बिजली पोल-पेड़, दो की मौत, महिला बोली-2 महीने पहले बनाया था घर, अचानक आया तूफान और 2 सेकंड में सबकुछ उड़ गया | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता:  चक्रवात यास का कहर शुरू हो चूका है| पश्चिम बंगाल के  नॉर्थ 24 परगना जिले में आज शाम ''चक्रवात यास' के आई तेज हवाओं के कारण  कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली पोल क्षतिग्रस्त और पेड़ उखड़ गए। स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मौसम की चेतावनी को देखते हुए हवाई अड्डा प्रशासन के अनुसार, आईएमडी, कोलकाता हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन 26 मई को सुबह 8:30 बजे से शाम 7:45 बजे तक निलंबित रहेगा।



नॉर्थ 24 परगना के नैहाटी और हलिशहर में चक्रवात हवा ने कईं घरों को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान बिजली के खंभों और तारों को भी  नुकसान पहुंचा।  एक महिला ने बताया, "हमने 2-3 महीने पहले घर बनाया था। अचानक तूफान आया और 2 सेकंड में सबकुछ उड़ गया। हम लोग बहुत डरे हुए हैं।"



चक्रवात यास के मद्देनजर आई तेज हवाओं के कारण चिनसुरा में दो लोगों की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई| राज्‍य की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने यह जानकारी दी|मुख्‍यमंत्री ने बताया कि,'' चक्रवात यास के मद्देनजर, 11.5 लाख लोगों को निकाला गया है; हलिशहर में 40 घर क्षतिग्रस्त हो गए और 4-5 लोग घायल हो गए|  चुचुरा में 40 घर क्षतिग्रस्त, जबकि पांडुआ में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई|




इससे पहले,''पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में चक्रवात यास के कंट्रोल सेंटर का दौरा कर तैयारियों का जायज़ा लिया।गौरतलब है कि चक्रवाती तूफान Yaas अगले 12 घंटे में खतरनाक तूफान में बदल जाएगा|‘ यास‘ के उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ने और अगले 8-12 घंटों में तीव्र होकर गंभीर च्रक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है| 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।