इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के साथ की द्विपक्षीय बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के साथ की द्विपक्षीय बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में दोनों नेताओं ने भारत और इटली के बीच के संबंधों को सामरिक स्तर पर आगे बढ़ाने पर सहमति जताई| बता दें, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी दो दिवसीय यात्रा के लिए सुबह नई दिल्ली पहुंच गई थी।
विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि ,'''इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। बैठक में दोनों नेताओं के बीच वार्ता में ये स्पष्ट तौर पर सामने आया कि इंडो पैसिफिक का क्षेत्र एक सामरिक क्षेत्र है। उस क्षेत्र की चुनौतियां और अवसर भी सामरिक हैं। जिसके मद्देनजर दोनों देशों के बीच सहयोग आवश्यक है। इंडो पैसिफिक में संयुक्त अभ्यास भी इसका एक हिस्सा है|
बैठक में रक्षा सहयोग में समझौता ज्ञापन संपन्न हुआ। रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों की कंपनियों के बीच आपसी सहयोग के लिए रास्ते खुले हैं| बैठक में अंतरिक्ष, साइबर और समुद्र में सहयोग की जरूरत पर बल दिया गया। मानवीय सहायता और आपदा राहत में संयुक्त अभ्यास की भी बात की गई जिससे आपदा के समय राहत अभियान चलाकर ऐसी स्थिति से निपटा जा सके|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 2 मार्च 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।