मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिला कर चल रहे दोनों देश: इटली की PM के साथ ज्वाइंट पीसी में पीएम मोदी ने की दोनों देशों के बीच ‘स्टार्टअप ब्रिज’ की स्थापना की घोषणा

नई दिल्ली: दो दिवसीय दौरे पर भारत आई इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री ने कहा कि,''इटली की PM जियोर्जिया मेलोनी की पहली भारत यात्रा पर उनका और उनके प…

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिला कर चल रहे दोनों देश: इटली की PM के साथ ज्वाइंट पीसी में पीएम मोदी ने की दोनों देशों के बीच ‘स्टार्टअप ब्रिज’ की स्थापना की घोषणा
आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिला कर चल रहे दोनों देश: इटली की PM के साथ ज्वाइंट पीसी में पीएम मोदी ने की दोनों देशों के बीच ‘स्टार्टअप ब्रिज’ की स्थापना की घोषणा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  दो दिवसीय दौरे पर भारत आई इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री ने कहा कि,''इटली की PM जियोर्जिया मेलोनी की पहली भारत यात्रा पर उनका और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करता हूं। पिछले वर्ष के चुनावों में इटली के नागरिकों ने उन्हें प्रथम महिला एवं सबसे युवा प्रधान मंत्री के रूप में चुना। इस एतिहासिक उपलब्धि पर मैं उन्हें सभी भारतवासियों की ओर से बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ। उनके कार्यभार संभालने के कुछ दिनों बाद ही बाली में G20 समिट के दौरान हमारी पहली बैठक हुई थी।



प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता में PM मोदी ने कहा कि,''हमारी आज की चर्चाएं बहुत ही सार्थक और बहुत ही उपयोगी रहीं। इस वर्ष भारत और इटली अपने द्विपक्षीय संबंधों की 75वीं वर्षगाँठ मना रहे हैं। और इस अवसर पर हमने भारत-इटली साझेदारी को सामरिक भागीदारी (Strategic Partnership) का दर्जा देने का निर्णय लिया है।'' उन्होंने कहा कि,''हमने अपने आर्थिक संबंधों को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया। हमारे "Make in India” और "आत्मनिर्भर भारत” अभियान से भारत में निवेश के अपार अवसर खुल रहे हैं। हमने Renewable Energy, Green Hydrogen, IT, semiconductors, telecom, space जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। भारत और इटली के बीच एक स्टार्टअप ब्रिज (Startup Bridge) की स्थापना की घोषणा आज हम कर रहे हैं, जिसका हम स्वागत करते हैं।''



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,'' एक और क्षेत्र हैं जहां दोनों देश एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं, और वह है रक्षा सहयोग का। भारत में defence manufacturing sector में co-production और co-development के अवसर बन रहे हैं, जो दोनों देशों के लिए लाभदायक हो सकते हैं। हमने दोनों देशों की सेनाओं के बीच नियमित रूप से संयुक्त एक्सरसाइज (joint exercises) और ट्रेनिंग कोर्स आयोजित करने का भी निर्णय लिया। आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ लड़ाई में भारत और इटली कंधे से कंधा मिला कर चल रहे हैं। हमने इस सहयोग को और मज़बूत करने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।''



भारत और इटली के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और People-to-People संबंध

PM मोदी ने कहा कि,''भारत और इटली के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और people-to-people संबंध हैं। हमने वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुसार इन संबंधों को एक नया स्वरुप और नई ऊर्जा देने पर विचार विमर्श किया। दोनों देशों के बीच Migration and Mobility Partnership Agreement पर चल रही वार्ता का विशेष महत्व है। इस समझौते के शीघ्र समापन से हमारे people to people रिश्ते और सुदृढ़ होंगे। हमने दोनों देशों के उच्च शिक्षा संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने पर भी बल दिया। भारत और इटली के संबंधों की 75वीं वर्षगाँठ मनाने के लिए हमने एक Action Plan बनाने का निर्णय लिया। इससे हम दोनों देशों की विविधता, इतिहास, science and technology, innovation, sports और अन्य क्षेत्रों में उपलब्धियों को वैश्विक पटल पर showcase कर सकेंगे।


.....यूक्रेन संघर्ष को केवल संवाद और कूटनीति के ज़रिए ही सुलझाया जा सकता है

'उन्होंने कहा कि,''कोविड महामारी और यूक्रेन संघर्ष से उत्पन्न हुए food, fuel और fertilizers के crisis से सभी देश प्रभावित हुए हैं। विकासशील देशों पर इनका विशेष रूप से नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। हमने इस बारे मे अपनी साझा चिंता व्यक्त की। इन समस्याओं के समाधान के लिए हमने संयुक्त प्रयासों पर बल दिया। भारत की G20 अध्यक्षता में भी हम इस विषय को प्राथमिकता दे रहे हैं। यूक्रेन संघर्ष के शुरुआत से ही भारत ने यह स्पष्ट किया है कि इस विवाद को केवल डायलॉग और डिप्लोमेसी के ज़रिये ही सुलझाया जा सकता है। और भारत किसी भी शांति प्रक्रिया में योगदान देने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। 


इंडो-पैसिफिक में इटली की सक्रीय भागीदारी का स्वागत: PM मोदी

मोदी ने कहा कि,'' हम इंडो-पैसिफिक (Indo-Pacific ) में इटली की सक्रीय भागीदारी का भी स्वागत करते हैं। यह बहुत ख़ुशी की बात है कि इटली ने इंडो पैसिफिक ओशन इनिशिएटिव (Indo-Pacific Ocean Initiative) में शामिल होने का निर्णय लिया है। इससे हम इंडो-पैसिफिक में अपना सहयोग बढ़ाने के लिए ठोस विषयों की पहचान कर सकेंगे। वैश्विक वास्तविकताओं को बेहतर तरीके से दर्शाने के लिए मल्टी-लेटरल institutions में सुधार आवश्यक है। हमने इस विषय पर भी विचार विमर्श किया।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में इटली PM जियोर्जिया मेलोनी ने कहा कि,''हमारे भव्य स्वागत के लिए मैं PM और भारत का धन्यवाद करती हूं। यह हमारी मित्रता का सबूत है कि हम द्विपक्षीय संबंधों की 75वीं वर्षगाँठ मना रहे हैं। हमने हमारे संबंधों को और आगे बढ़ाने के लिए तय किया है कि हम हमारी साझेदारी को सामरिक साझेदारी में बदलेंगे|  प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने कहा कि,''हमने भारत प्रशांत महासागर पहल के लिए विचार करने का फैसला किया है और हमने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि हम अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में विश्वास करते हैं, जो संप्रभुता और कुल अखंडता के नियमों पर आधारित होना चाहिए|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 मार्च 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।