नई दिल्ली: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने भारत में बड़े इन्वेस्टमेंट का ऐलान किया है। जापान अगले 5 सालों में भारत में 3.2 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''जापान भारत में अगले पांच वर्षों में 5 ट्रिलियन येन या 3.2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा| मोदी ने कहा,''भारत और जापान, दोनों ही secure, trusted, predictable और stable energy supply के महत्व को समझते हैं। यह sustainable economic growth के लक्ष्य को पाने और climate change की समस्या से निपटने के लिए अनिवार्य है| हमारी Clean Energy Partnership इस दिशा में लिया गया एक निर्णायक कदम साबित होगा
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं| प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा ने भारत और जापान के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया| साइबर सुरक्षा, क्षमता निर्माण, सूचना साझा करने और सहयोग के क्षेत्रों में समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं|
14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान जापानी PM फुमियो किशिदा ने कहा,हमारे दोनों देशों को खुले और मुक्त हिंद-प्रशांत के लिए प्रयास बढ़ाने चाहिए। जापान, भारत के साथ, युद्ध को समाप्त करने की कोशिश करता रहेगा और यूक्रेन और उसके पड़ोसी देशों को सहायता प्रदान करता रहेगा|
जापान के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा पर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा,''तीन समझौते संपन्न हुए हैं। साइबर सुरक्षा पर सहयोग का एक ज्ञापन, सतत विकास के क्षेत्र में सहयोग का एक ज्ञापन और अपशिष्ट जल प्रबंधन पर सहयोग का एक ज्ञापन| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी प्रधानमंत्री किशिदा ने आज यूक्रेन पर अपने दृष्टिकोण का आदान-प्रदान किया। उन्होंने चल रहे संघर्ष और मानवीय संकट के बारे में गंभीरता व्यक्त की और इंडो-पैसिफिक के लिए व्यापक प्रभाव का आकलन किया|