मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

महाराष्ट्र विधानसभा उपचुनाव: कोल्हापुर उत्तर उपचुनाव के लिए जयश्री चंद्रकांत जाधव होंगी कांग्रेस प्रत्याशी

मुंबई: कांग्रेस ने कोल्हापुर उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधानसभा उपचुनाव के लिए जयश्री चंद्रकांत जाधव को पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामित किया है। कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव के निधन…

महाराष्ट्र विधानसभा उपचुनाव: कोल्हापुर उत्तर उपचुनाव के लिए जयश्री चंद्रकांत जाधव होंगी कांग्रेस प्रत्याशी
महाराष्ट्र विधानसभा उपचुनाव: कोल्हापुर उत्तर उपचुनाव के लिए जयश्री चंद्रकांत जाधव होंगी कांग्रेस प्रत्याशी | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: कांग्रेस ने कोल्हापुर उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधानसभा उपचुनाव के लिए जयश्री चंद्रकांत जाधव को पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामित किया है।   कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव के निधन से रिक्त हुई इस सीट के लिए 12 अप्रैल को मतदान होगा। कांग्रेस की तरफ से दिवंगत विधायक चंद्रकांत जाधव की पत्नी जयश्री जाधव उम्मीदवार होंगी। जयश्री फिलहाल कोल्हापुर मनपा में कांग्रेस की नगरसेवक हैं। भाजपा ने इस सीट पर सत्यजीत कदम को अपना उम्मीदवार बनाया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कदम की उम्मीदवारी का एलान किया। 



2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से शिवसेना-भाजपा गठबंधन की तरफ से शिवसेना ने राजेश क्षीरसागर को अपना उम्मीदवार बनाया था। पर कांग्रेस के चंद्रकांत जाधव ने शिवसेना के राजेश क्षीरसागर को पराजित कर दिया था। 



1995 व 1999 में यहां से शिवसेना के सुरेश सलाखे विधायक चुने गए थे। 2004 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मालोदी राजे ने सलाखे को पराजित कर इस सीट पर कब्जा जमाया था लेकिन 2009 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना के राजेश क्षीरसागर ने फिर से इस सीट पर भगवा फहराते हुए जीत दर्ज की। क्षीरसागर 2014 में भी इस सीट से विधायक बनने में सफल रहे लेकिन 2019 में उन्हें कांग्रेस के जाधव के हाथों 15 हजार 199 वोटों के अंतर से पराजित होना पड़ा। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।