Jubilee Hills Gangrape Rape: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 17 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (National Commission for Protection of Child Rights) ने कहा कि,''मामले में कई पहलुओं की जांच होनी चाहिए। हम वहां से विस्तृत रिपोर्ट मंगवाएंगे।
हैदराबाद में नाबालिग के साथ दुष्कर्म पर NCPCR अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने कहा कि,''हमें शिकायत मिली है हमने वहां के प्रशासन के साथ संपर्क करने की केशिश की है। हम वहां से विस्तृत रिपोर्ट मंगवाएंगे। इसमें कई पहलू हैं जिसमें जांच होनी चाहिए।
कैसे पब में नाबालिग को अनुमति दी गई..कैसे उन्हें नशे के पदार्थ का सेवन करने की इजाज़त मिली। उसके बाद जो कुछ हुआ आयोग इसकी जांच करेगा। हमें पता चला है कि पुलिस ने FIR में देर की|
नाबालिग से मर्सिडीज में गैंगरेप
हैदराबाद में 17 वर्षीय लड़की के साथ एक मर्सिडीज कार में 5 लोगों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। पब में गई एक किशोरी के साथ जुबली हिल्स इलाके में एक कार के अंदर कॉलेज के छात्रों ने गैंगरेप किया| वारदात के 3 आरोपी नाबालिग रहे हैं। यह वारदात 28 मई को हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में हुई थी। पुलिस के मुताबिक- आरोपी 11वीं-12वीं के छात्र हैं।
5 आरोपियों की पहचान हुई, इनमें 3 नाबालिग, एक गिरफ्तार
28 मई को नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में 5 नाबालिगों के खिलाफ मामला दर्ज़ किया गया था। हैदराबाद पुलिस ने उस वाहन को जब्त कर लिया, जिसमें बलात्कार किया गया था। रेप मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है|
नाबालिग से कार में गैंग रेप के मामले पर हैदराबाद के वेस्ट जोन के DCP जोएल डेविस ने शुक्रवार को बताया,''पीड़िता दोषियों के बारे में कुछ नहीं बता सकी। उसने केवल एक नाम का खुलासा किया और उसे पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। हमने CCTV फुटेज और पीड़िता के बयान के अनुसार 5 अपराधियों की पहचान की है| जिन 5 अपराधियों की पहचान की गई है, उनमें से तीन नाबालिग हैं। एक आरोपी सादुद्दीन मलिक को गिरफ़्तार कर लिया गया है।
विधायक का बेटा नहीं था...
वेस्ट जोन डीसीपी ने बताया,'' कानून का उल्लंघन करने वाले एक किशोर के लिए, हमें विशिष्ट नेतृत्व मिल सकता है। रात होने के कारण हम उसे पकड़ नहीं पाए हैं, मुझे उम्मीद है कि हम कल उसे पकड़ पाएंगे। वह एक VIP का बेटा है| विधायक के बेटे पर मीडिया में खूब आरोप लगे। पीड़ित के बयान, सीडीआर विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, वह उन 5 में से नहीं था। हम अभी भी और सबूतों की जांच कर रहे हैं
पब के बाहर निकलते सीसीटीवी फुटेज सामने आया
संदिग्धों का पब के बाहर निकलते CCTV फुटेज सामने आया है। पीड़िता लड़कों के साथ जाते हुए देखी जा सकती है। ये उजाले में पब के बाहर खड़े होकर बातें करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की एक दोस्त को गले लगाती है, उसे विदा करती है और बाकी लड़कों के साथ लाल मर्सिडीज में चली जाती है।
FIR में लड़की के पिता ने कहा- 28 मई को मेरी 17 साल की बेटी पार्टी में गई थी। यह पार्टी उसके दोस्त सूरज और हादी ने एम्नेशिया एंड इनसोम्निया पब में रखी थी। शाम 5:30 बजे वह घर के लिए निकली। पब में मिले आरोपियों ने उससे कहा कि वो उसे घर छोड़ देंगे। इसलिए वह कार में बैठ गई, जिसमें पहले ही 3-4 लड़के बैठे थे।
पिता ने बताया कि उनकी बेटी के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। घटना के बाद से ही पीड़िता सदमे में है। वह पूरी घटना का खुलासा नहीं कर पा रही है। पीड़िता के पिता ने कहा कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।