खंडवा में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर 'पलटी' ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो मासूमों सहित पांच की मौत; CM ने जताया दुःख
खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के धनोरा गांव में भीषण हादसे में 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मृत्यु हुई और 21 लोग घायल हुए हैं। खंडवा के खिरकिया-खालवा के बीच धनोरा गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
खंडवा में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर 'पलटी' ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो मासूमों सहित पांच की मौत; CM ने जताया दुःख | फ़ोटो: TVL News
खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के धनोरा गांव में भीषण हादसे में 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मृत्यु हुई और 21 लोग घायल हुए हैं। खंडवा के खिरकिया-खालवा के बीच धनोरा गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन महिलाओं समेत दो मासूमों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।”
जिस समय यह हादसा हुआ उस समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में 35 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि ,ये लोग मेढ़ापानी के कुनबा हरदा में देव स्थान पर मन्नत मांगने गए थे। वहां से लौटते समय ये दर्दनाक हादसा हुआ है।
हादसे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर जताया दुःख है| CM शिवराज लिखा, खंडवा जिले के धनोरा गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हुई दुर्घटना में अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 4 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।