मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दहशत में जी रहे कश्मीरी पंडित, सरकार नाकाम: ओवैसी ने आतंकी हमले को लेकर केंद्र की आलोचना की

नई दिल्ली: एआईएमआईएम (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने जम्मू और कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की हत्याओं (टारगेट किलिंग्स) को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि केंद्र स…

दहशत में जी रहे कश्मीरी पंडित, सरकार नाकाम: ओवैसी ने आतंकी हमले को लेकर केंद्र की आलोचना की
दहशत में जी रहे कश्मीरी पंडित, सरकार नाकाम: ओवैसी ने आतंकी हमले को लेकर केंद्र की आलोचना की | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: एआईएमआईएम (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने जम्मू और कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की हत्याओं (टारगेट किलिंग्स) को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि केंद्र समुदाय को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहा है।



गौरतलब है कि,जम्मू और कश्मीर के शोपियां के छोटेपोरा इलाके में एक सेब के बाग में आतंकवादियों ने मंगलवार को एक स्थानीय कश्मीरी पंडित (45 वर्षीय सुनील कुमार) की हत्या कर दी और उसके भाई (पिंटू कुमार) को भी घायल कर दिया|



आतंकी हमले पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कश्मीरी पंडित सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी द्वारा भाजपा के नियुक्त उपराज्यपाल और प्रशासन असफल हैं। कश्मीरी पंडित असुरक्षित हैं, अनुच्छेद 370 को यह कहकर हटा दिया गया था कि वे सुरक्षित रहेंगे। इसका जवाब प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और भाजपा को देना चाहिए। सभी कश्मीरी पंडित डर के साए में जी रहे हैं।"



AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "केंद्र द्वारा संचालित सरकार वहां (जम्मू-कश्मीर) नाकाम साबित हुई। 370 ये कहकर हटाया गया कि सारे पंडितों को फायदा होगा, कश्मीर में अमन हो जाएगा। आपकी सरकार उनको सुरक्षा प्रदान करने में नाकाम साबित हुई है और कश्मीरी पंडित अब कश्मीर छौड़कर जाना चाहते हैं|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।