Kisan Andolan: 22 जुलाई से संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगें किसान, आज तैयार होगी कार्यक्रम की रूपरेखा
नई दिल्ली: बीते सात महीनों से दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान अब 22 जुलाई से संसद के बाहर प्रदर्शन करेंगें | तीन कृषि बिलों के विरोध में कई महीनों से दिल्ली की स…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें6 बार पढ़ा गया
Kisan Andolan: 22 जुलाई से संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगें किसान, आज तैयार होगी कार्यक्रम की रूपरेखा | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: बीते सात महीनों से दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान अब 22 जुलाई से संसद के बाहर प्रदर्शन करेंगें | तीन कृषि बिलों के विरोध में कई महीनों से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान यूनियन (BKU) नेता राकेश टिकैत ने एलान किया है।
22 जुलाई से संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आज यानी बुधवार को कहा,'' 200 लोग बस से जाएंगे और संसद के बाहर बैठेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा आज तैयार होगी|
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मंगलवार को कहा था कि केंद्र बातचीत को तैयार नहीं हम 22 जुलाई को दिल्ली जाएंगे और संसद के बाहर बैठेंगे| टिकैत ने कहा था कि मॉनसूम सत्र के दौरान भी किसानों का विरोध जारी रहेगा|
उन्होंने कहा कि केंद्र इस मुद्दे पर बातचीत करने को तैयार नहीं है लेकिन हम 22 जुलाई को दिल्ली जाएंगे और संसद के बाहर बैठेंगे| उन्होंने कहा कि इस बीच मानसून सत्र के अंत तक हर दिन प्रत्येक किसान संगठन के 5 सदस्य, कुल मिलाकर कम से कम 200 किसान संसद के बाहर तीन कृषि कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 14 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 20 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।