मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए': कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच PM मोदी ने स्वामी अवधेशानंद गिरि से की बात

नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि से आज फोन पर बात की| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड संक्रमण के बीच जारी कुंभ…

कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए': कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच PM मोदी ने स्वामी अवधेशानंद गिरि से की बात
कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए': कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच PM मोदी ने स्वामी अवधेशानंद गिरि से की बात | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि से आज फोन पर बात की| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड संक्रमण के बीच जारी कुंभ को संतों से प्रतीकात्मक रखने की अपील| उन्होंने कहा कि, दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए। इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी। 




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,'' आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी से आज फोन पर बात की। सभी संतों के स्वास्थ्य का हाल जाना। सभी संतगण प्रशासन को हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं। मैंने इसके लिए संत जगत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि,''मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए। इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी। 




पीएम मोदी की अपील पर जूना अखाड़ा आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने लोगों से कोविड नियमों का पालन करने और कुंभ में लोगों के नहीं आने की अपील करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान का हम सम्मान करते हैं! जीवन की रक्षा महत पुण्य है। मेरा धर्म परायण जनता से आग्रह है कि कोविड की परिस्थितियों को देखते हुए भारी संख्या में स्नान के लिए न आएं एवं नियमों का निर्वहन करें|



अवधेशानंद गिरि ने कहा कि,'' पीएम ने मुझे फोन किया| कुंभ और साधुओं के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की। अधिकांश स्नान पूर्ण हो गए है, केवल एक ही रह गया है - 'बैरागियों' का। इसमें भाग लेने वाले साधुओं की संख्या बहुत कम है और वे भी मानते हैं कि उन्हें प्रतीकात्मक रूप से भाग लेना चाहिए|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।