नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का कहर जारी है। पिछले तीन से हर रोज दो लाख से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। कोविड से होने वाली मौतों की संख्या ने भी सरकार से लेकर आम लोगों तक की चिंता बढ़ा दी है। कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ने के साथ ही देश में अस्पतालों की हालत बेहद खराब नजर आ है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है।
भारत में शनिवार को बीते 24 घंटों में 2.34 लाख से अधिक नए कोरोना मरीज मिले और 1,341 लोगों की संक्रमण के चलते जान चली गई है।ऐसा लगातार तीसरा दिन है, जब कोरना के नए मामले दो लाख से ऊपर आए हैं|
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 2,34,692 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,45,26,609 हुई। 1,341 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,75,649 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 16,79,740 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,26,71,220 है।
देश में कुल 11,99,37,641 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार,''भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 26,49,72,022 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14,95,397 सैंपल कल टेस्ट किए गए|
देश में आज सुबह तक राज्यों को वैक्सीन की 14 करोड़ 15 लाख डोज़ सप्लाई की गई हैं, वेस्टेज को मिलाकर सब राज्यों ने लगभग 12,57,18,000 वैक्सीन की डोज़ का इस्तेमाल किया है| इस समय राज्यों के पास एक करोड़ 58 लाख डोज़ हैं और सप्लाई के अंदर वैक्सीन की 1,16,84,000 डोज़ हैं। वैक्सीन की कोई कमी नहीं है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन