मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अगर तुम सच में भारत की संतान हो तो 'गोडसे मुर्दाबाद' लिखकर भेजो, नहीं तो तुम लोग...: गुरुग्राम में शो 'रद्द' होने के बाद VHP पर भड़के कुणाल कामरा

नई दिल्ली: विश्व हिंदु परिषद और बजरंग दल के विरोध की धमकी के बाद गुरुग्राम में 17 और 18 सितंबर को होने वाला स्टैंडटप कॉमेडियन कुणाल कामरा का शो रद्द कर दिया गया है। इसके बाद कुणाल कामरा ने विश्व हिंद…

अगर तुम सच में भारत की संतान हो तो 'गोडसे मुर्दाबाद' लिखकर भेजो, नहीं तो तुम लोग...: गुरुग्राम में शो 'रद्द' होने के बाद VHP पर भड़के कुणाल कामरा
अगर तुम सच में भारत की संतान हो तो 'गोडसे मुर्दाबाद' लिखकर भेजो, नहीं तो तुम लोग...: गुरुग्राम में शो 'रद्द' होने के बाद VHP पर भड़के कुणाल कामरा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: विश्व हिंदु परिषद और बजरंग दल के विरोध की धमकी के बाद गुरुग्राम में 17 और 18 सितंबर को होने वाला स्टैंडटप कॉमेडियन कुणाल कामरा का शो रद्द कर दिया गया है।  इसके बाद कुणाल कामरा ने विश्व हिंदु परिषद को एक खुला पत्र लिखा है,  जिसमे उन्होंने पूछा कि कोई एक वीडियो दिखाएं, जहां मैंने हिंदू धर्म का अपमान किया हो| कुणाल ने कहा कि मैं तो सिर्फ सरकार पर तंज कसता हूं| इसमें हिंदू धर्म की बात कहां से आई?



कुणाल कामरा ने विश्व हिंदु परिषद को लिखे चिट्ठी में कहा,''मैंने आपके नाम के साथ विश्व इसलिये नहीं लगाया क्योंकि मुझे नहीं लगता कि इस विश्व के हिंदुओं ने आपको अपने धर्म की ठेकेदारी दी है। ये आपने खुद से किया है, चलो फिर भी कोई बात नहीं।



आपने गुड़गांव में होने वाला मेरा शो क्लब के मालिक को धमकी देकर कैंसिल करवा दिया। उस बेचारे को क्या दोष दूं, उसको बिजनेस करना है, गुंडों से कैसे उलझेगा। ना पुलिस के पास जायेगा। पुलिस के पास जायेगा भी तो पुलिस तुम्हारे पास ही आयेगी रिक्वेस्ट करने। कुल मिलाकर अब सिस्टम तुम्हारा ही है। लेकिन जो हिंदू कल्चर के अपमान की तुम बात कर रहे हो, वो मैने कब किया है। कोई क्लिप या कोई ऐसा शो हो तो मुझे भी दिखाओ। 



कुणाल कामरा ने कहा,मैं तो केवल सरकार पर तंज करता हूं। अगर तुम सरकारी पालतू हो तो फिर तुम्हें बुरा लग सकता है। इसमें हिंदू की बात कहां से आ गई।


VHP के विरोध की धमकी के बाद गुरुग्राम में 17 सितंबर को होने वाला कॉमेडियन कुणाल कामरा का शो 'रद्द' 


उन्होंने कहा,''मेरे और भगवान के रिश्ते का वैसे तो मैं कोई टेस्ट देना जरूरी नहीं समझता। लेकिन फिर भी एक टेस्ट देकर तुम्हारा टेस्ट ले लेता हूं। मैं जोर से और गर्व से जय श्री सीता-राम और जय राधा कृष्ण कहता हूं। अब अगर तुम सच में भारत की संतान हो तो गोडसे मुर्दाबाद लिखकर भेजो। नहीं तो मैं समझूगा कि तुम लोग हिंदू विरोधी और आतंक समर्थक हो! कहीं तुम गोडसे को भगवान तो नहीं मानते? अगर मानते हो तो आगे भी मेरे शो रद करवाते रहना। मुझे सिर्फ इस बात की खुशी रहेगी कि मैं तुम्हारे से ज्यादा हिंदू होने का टेस्ट तुमसे जीत

गया।



कुणाल कामरा ने कहा,' मैं कुछ भी करूंगा, अपनी मेहनत की ही रोटी खाऊंगा क्योंकि मुझे तुमसे बड़ा हिंदू होने के नाते लगता है कि किसी को डरा धमका कर टुकड़े खाना पाप है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।