नई दिल्ली: स्टैंडटप कॉमेडियन कुणाल कामरा का गुरुग्राम में होने वाला शो रद्द कर दिया गया है। विश्व हिंदु परिषद और बजरंग दल के विरोध के चलते यह शो रद्द किया गया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने शुक्रवार को गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर को एक पत्र सौंपा था जिसमें 17 सितंबर को शहर में होने वाले कॉमेडियन कुणाल कामरा के एक शो को रद्द करने के लिए कहा गया था। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के विरोध करने के बाद कॉमेडियन कुणाल कामरा का शो रद्द कर दिया|
विश्व हिंदू परिषद ने सितम्बर 9, 2022 को गुरुग्राम के उपायुक्त को इस महीने की 17 तारीख को गुरुग्राम में होने वाले कॉमेडियन कुणाल कामरा के शो को रद्द करने के लिए एक पत्र सौंपा, जिसमें कहा गया है कि वह हिंदू देवताओं पर मजाक करते हैं जिससे जिले में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो सकती है।
कुणाल कामरा गुरुग्राम के सेक्टर 29 स्थित स्टूडियो एक्सो बार में परफॉर्म करने वाले थे। रिपोर्ट के अनुसार, दो दक्षिणपंथी संगठनों के कुछ सदस्यों ने बुधवार 7 सितम्बर , 2022 को '''Studio Xo Bar '''का दौरा किया था और प्रबंधन से इस आयोजन को खत्म करने को कहा था। रिपोर्ट के अनुसार,''क्लब ने शो को रद्द करने का फैसला किया है|
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कहा था,''कुनाल कामरा नाम का एक कलाकार Studioxo Bar, Sector 29, गुरुग्राम में दिनांक 17.09.2022 को एक शो आयोजित कर रहा है। यह व्यक्ति अपने शो में हिन्दू देवी व देवताओं का मजाक उडाता है। जिसके कारण इस पर इससे पहले भी मुकदमा दर्ज है। इसलिए इस शो के कारण गुरूग्राम में तनाव उत्पन्न हो सकता है इसलिए आपसे निवेदन है कि इस शो को तुरन्त प्रभाव से रदद/कैन्सिल करने की कृपा करें अन्यथा विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता इस शो का विरोध एवं प्रदर्शन करेगें।