नई दिल्ली: दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC) के 33वां महाधिवेशन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि,“ BJP-RSS के एजेंडे में मजदूर तो कभी रहे ही नहीं। जब श्रमिको के संगठन मजबूत हुए तो मालिकों के हक में RSS ने मजदूरों का संगठन खड़ा किया। आजादी के बाद Labour Welfare के लिये कांग्रेस ने ऐतिहासिक काम किये। सामाजिक सुरक्षा के सबसे ज्यादा संगठन भारत में हैं।
INTUC कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि,“ आज इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC) के अधिवेशन में आया हूं। श्रमिकों से जुड़े मुद्दे मेरे दिल के काफी करीब रहे हैं। खड़गे ने कहा कि,“गौरवशाली इतिहास वाली INTUC की स्थापना 3 मई, 1947 को गांधी जी और सरदार पटेल जी के आशीर्वाद से हुई थी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि,“BJP-RSS के एजेंडे में हमेशा से बड़े उद्योगपति रहे, मजदूर तो कभी रहे ही नहीं। जब श्रमिकों के संगठन मजबूत हुए तो मालिकों के हक में RSS ने मजदूर का संगठन खड़ा किया जो INTUC और मजदूरों के खिलाफ था क्योंकि वे मालिक के एजेंट थे| उद्योगपति की भलाई और मजदूरों में फूट डालने के लिए RSS ने यह मजदूरों का संगठन बनाया|
खड़गे ने कहा कि,“नेहरू जी और बाबा साहेब अम्बेडकर जी की सोच का नतीजा था कि जब दुनिया के कई लोकतांत्रिक देशों में सबको वोटिंग का अधिकार नहीं था, उस वक्त मालिक-मजदूर समेत सबको वोटिंग का अधिकार मिला। इस अधिकार से लोग MP-MLA, PM बने, लेकिन कहते हैं- कांग्रेस ने क्या किया?