नई दिल्ली: दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC) के 33वां महाधिवेशन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है| खड़गे ने कहा कि,“हम आपकी तरह नकली नहीं, असली लोग हैं। हम देश को बनाने वाले हैं और बनाकर दिखाया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि,“आजादी मिली तो भारत में सुई भी नहीं बनती थी। अपनी जरूरत की 90% मशीन और उपकरण बाहर से मंगाना पड़ता था। 1974 में केवल 9% उपकरण हम बाहर से मंगाते थे। मतलब 81% लोकल मैन्युफैक्चरिंग का काम कांग्रेस ने किया। ये कांग्रेस की उपलब्धि है।
खड़गे ने कहा कि,“नेहरू जी के दौर में • HMT • BHEL • IIT • IIM • AIIMS • NDI • DRI • ISRO • ONGC • स्टील प्लांट • रेलवे के कई कारखाने • भाखड़ा नांगल, हीराकुंड जैसे कई बांध बने है | खड़गे ने कहा कि,“हम आपकी तरह नकली नहीं, असली लोग हैं। हम देश को बनाने वाले हैं और बनाकर दिखाया है।
अडानी मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि,“PM मोदी के पास ऐसी गोली है कि वो खाते ही आप ढाई साल में 12 लाख करोड़ कमा सकते हैं|