मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

लड़ा हूँ लड़ता रहूँगा, मैं उनसे लड़ता हूँ जो लोगों को आपस में लड़ाते है...वो हरा नहीं सकते इसलिए साजिशों से फँसाते है, ना डरा ना झुका...: चारा घोटाले में सजा मिलने पर बोले लालू

नई दिल्ली: 139 करोड़ के बहुचर्चित चारा घोटाला (Fodder Scam) के डोरंडा मामले में पांच साल की सजा मिलने के बाद BJP का नाम लिए बिना लालू प्रसाद (RJD leader Lalu Prasad Yadav) ने विरोधियों पर हमला किया ह…

लड़ा हूँ लड़ता रहूँगा, मैं उनसे लड़ता हूँ जो लोगों को आपस में लड़ाते है...वो हरा नहीं सकते इसलिए साजिशों से फँसाते है, ना डरा ना झुका...: चारा घोटाले में सजा मिलने पर बोले लालू
लड़ा हूँ लड़ता रहूँगा, मैं उनसे लड़ता हूँ जो लोगों को आपस में लड़ाते है...वो हरा नहीं सकते इसलिए साजिशों से फँसाते है, ना डरा ना झुका...: चारा घोटाले में सजा मिलने पर बोले लालू | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: 139 करोड़ के बहुचर्चित चारा घोटाला (Fodder Scam) के डोरंडा मामले में पांच साल की सजा मिलने के बाद BJP का नाम लिए बिना लालू प्रसाद (RJD leader Lalu Prasad Yadav) ने विरोधियों पर  हमला किया है| लालू प्रसाद ने ट्वीट किया है- तानाशाही ज़ुल्मी सत्ता से लड़ा हूं लड़ता रहूंगा, डाल कर आंखों में आंखें, सच जिसकी ताक़त है साथ है जिसके जनता उसके हौसले क्या तोड़ेंगी सलाख़ें|



लालू प्रसाद ने कहा,''मैं उनसे लड़ता हूँ जो लोगों को आपस में लड़ाते है

वो हरा नहीं सकते इसलिए साजिशों से फँसाते है 

ना डरा ना झुका, सदा लड़ा हूँ, लड़ता ही रहूँगा
लड़ाकों का संघर्ष कायरों को ना समझ आया है ना आएगा।




लालू ने अपने पहले ट्वीट में लिखा,''अन्याय असमानता से 

तानाशाही ज़ुल्मी सत्ता से

लड़ा हूँ लड़ता रहूँगा

डाल कर आँखों में आँखें

सच जिसकी ताक़त है

साथ है जिसके जनता उसके हौसले क्या तोड़ेंगी सलाख़ें



अपने दूसरे ट्वीट में लिखा,''मैं उनसे लड़ता हूँ जो लोगों को आपस में लड़ाते है वो हरा नहीं सकते इसलिए साजिशों से फँसाते है ना डरा ना झुका, सदा लड़ा हूँ, लड़ता ही रहूँगा लड़ाकों का संघर्ष कायरों को ना समझ आया है ना आएगा।




आपको बता दें कि चारा घोटाले के तहत डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये के गबन के मामले में दोषी करार दिये गये राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव समेत 38 दोषियों को विशेष सीबीआई अदालत ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये सजा सुना दी है| कोर्ट ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को पांच साल की सजा सुनाई है| साथ ही उनके ऊपर 60 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है| रांची में सीबीआई के विशेष जज एसके शशि ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सजा का ऐलान किया|



यह अंतिम फैसला नहीं 

लालू यादव को 5 साल की सज़ा होने पर तेजस्वी यादव कोर्ट के फैसले पर तेजस्वी यादव ने कहा,''हम कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। हमने पहले भी कहा था कि ये कोई अंतिम फैसला नहीं है इसके ऊपर हाई कोर्ट में हमने इस मामले को रखा है और हमें पूर्ण विश्वास है कि हाई कोर्ट में लालू जी के पक्ष में फैसला होगा|



बिहार में लगभग 80 घोटाले हो चुके हैं लेकिन सीबीआई, ईडी, एनआईए....

साथ ही तेजस्वी ने कहा कि,''चारा घोटाले के अलावा ऐसा लगता है कि देश में कोई घोटाला नहीं हुआ है। बिहार में लगभग 80 घोटाले हो चुके हैं लेकिन सीबीआई, ईडी, एनआईए कहां है? देश में एक ही घोटाला और एक नेता है। विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी को भूल चुकी है सीबीआई|


 चारा घोटाला की जांच का आदेश जिसने दिया उसे ही जेल भेज दिया गया| बिहार में इतने बड़े-बड़े घोटले हुए हैं, सृजन घोटाला रिकवरी कौन कराएगा... वो भी तो ट्रेजडी का मामला था| कोई बात नहीं| लालू जी ने जाते-जाते कहा न झुके है न झुकेगे|



अगर लालू जी BJP से हाथ मिला लेते तो वो हिंदुस्तान के राजा हरीशचंद्र होते

तेजस्वी ने कहा कि,''अगर लालू जी ने बीजेपी से हाथ मिलाया होता तो उन्हें राजा हरिश्चंद्र कहा जाता लेकिन आज वो आरएसएस-बीजेपी के खिलाफ लड़ रहे हैं इसलिए उन्हें कारावास का सामना करना पड़ रहा है। हम इससे नहीं डरेंगे|



https://www.thevirallines.net/ranchi-news-jharkhand-ranchi-cbi-court-sentences-lalu-prasad-yadav-to-5-years-imprisonment-and-imposes-rs-60-lakh-fine 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।