मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

प्रियंका गांधी का लखनऊ में जनसंपर्क: रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस प्रत्याशी ललन कुमार के लिए मांगे वोट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Elections-2022) के चौथे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने लखनऊ में चुनावी रोड शो किया| कांग्रेस महासचिव और यूपी की…

प्रियंका गांधी का लखनऊ में जनसंपर्क: रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस प्रत्याशी ललन कुमार के लिए मांगे वोट
प्रियंका गांधी का लखनऊ में जनसंपर्क: रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस प्रत्याशी ललन कुमार के लिए मांगे वोट — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Elections-2022) के चौथे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी  ने लखनऊ में चुनावी रोड शो किया| कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने लखनऊ में कांग्रेस प्रत्याशी ललन कुमार के समर्थन में डोर-टू-डोर जनसंपर्क व रोड शो किया|



कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने लखनऊ के चिनहट में शुरू किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क। जनता में भा??ी उत्साह। प्रियंका गांधी जी से मिलने के लिए भारी संख्या में महिलाएं घरों से निकल आईं। प्रियंका जी ने सबको बांटे लड़की हूं लड़ सकती हूं बैंड: यूपी कांग्रेस



प्रियंका गांधी सोमवार को लखनऊ के चिनहट मे रोड शो कर कांग्रेस उम्मीदवार ललन कुमार के लिए वोट मांग रही हैं। उन्होंने जनता से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की है।


ललन कुमार लखनऊ की बक्शी का तालाब विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं। प्रियंका का रोड शो चिनहट कोतवाली से चिनहट तिराहे तक जाएगा। रास्ते में जगह-जगह उन्होंने लोगों का अभिवादन किया।लखनऊ में चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होगा।



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-priyanka-gandhi-s-big-attack-problem-of-unemployment-is-the-result-of-the-policies-of-the-bjp-govt 



प्रियंका गांधी ने इस दौरान पीएम मोदी के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति रखते हैं| प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ये सब बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि राज्य में चुनाव हो रहा है|


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-priyanka-gandhi-released-women-s-manifesto-in-lucknow



पीएम मोदी की ''कांग्रेस, सपा को आतंकियों से सहानुभूति' वाली टिप्पणी पर प्रियंका गांधी ने कहा कि,'''ऐसी फिज़ूल की बातों का मैं जवाब नहीं देती'|प्रियंका गांधी ने कहा कि,'' वह भी जानता है कि यह सच नहीं है। वह यह सब चुनाव के कारण ही कह रहे हैं। 


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-congresss-up-youth-manifesto-20-lakh-jobs-guaranteed-read-full



प्रियंका गांधी ने कहा कि,''''जब कई सरकारी पद खाली पड़े हैं तो यूपी में बेरोजगारी क्यों है? उन्हें केवल प्रासंगिक मुद्दों पर बात करनी चाहिए| उन्होंने कहा कि ,''PM ने महंगाई, बेरोजगारी और छुट्टा जानवरों पर कुछ नहीं कहा और चुनावों में वह कह रहे हैं कि उनको अब इस बारे में जानकारी मिली है। क्या CM ने उनको जानकारी नहीं दी? सरकारी पद खाली हैं तो बेरोज़गारी क्यों हैं?  प्रियंका गांधी ने कहा कि,'''छत्तीसगढ़ में छुट्टा जानवरों की समस्या सुलझी है|



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-up-chunav-2022-congresss-unnati-vidhan-manifesto-increase-in-salary-of-school-cooks-to-5000



उत्तर प्रदेश में 23 फरवरी को चौथे चरण का मतदान होना है| चौथे चरण में 9 जिलों की 60 सीटों पर वोटिंग होनी है| इस दौरान 624 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर होगी| चौथे चरण में लखनऊ, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, बांदा, उन्नाव और फतेहपुर हरदोई, पीलीभीत, सीतापुर में वोटिंग होनी है|


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-up-chunav-2022-congresss-unnati-vidhan-manifesto-20-lakh-govt-jobs-s-promise






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।