मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

चारा घोटाला: डोरंडा ट्रेजरी केस में लालू प्रसाद यादव को बड़ी राहत, झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत

Doranda Treasury case: चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा मामले में लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है | जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में शुक्रवार को डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मा…

चारा घोटाला: डोरंडा ट्रेजरी केस में लालू प्रसाद यादव को बड़ी राहत, झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत
चारा घोटाला: डोरंडा ट्रेजरी केस में लालू प्रसाद यादव को बड़ी राहत, झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत | फ़ोटो: TVL News

Doranda Treasury case: चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा मामले में लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है | जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में शुक्रवार को डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में सुनवाई हुई। लालू को 66 दिन बाद डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में राहत मिली है।



सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सभी पक्षों को सुना। इसके बाद अपना फैसला सुनाया। कोर्ट में दलील दी गई कि लालू प्रसाद यादव 40 महीने जेल में गुजार चुके हैं जो आधी सजा 30 महीने से भी ज्यादा है।



जमा करने होंगे 10 लाख रुपए
हाई कोर्ट से बेल मिलने के बाद लालू यादव को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने लालू को सशर्त जमानत दी है। इसके चलते उन्हें CBI कोर्ट की ओर से सजा के साथ मुकर्रर की गई जुर्माना राशि की आधी राशि कोर्ट में जमा करनी होगी।



3 शर्तों पर मिली बेल
लालू को 3 शर्तों पर बेल मिली है। इसमें 10 लाख के निचले मुचलके की राशि जमा करने के साथ-साथ जमानत के दौरान हाई कोर्ट से परमिशन लिए बिना देश नहीं छोड़ना शामिल है। साथ ही वह अपना मोबाइल नंबर और पता भी नहीं बदल सकते हैं।



लालू सजा की आधी अवधि से ज्यादा सजा काट चुके हैं

पिछली सुनवाई के दौरान CBI ने अदालत से काउंटर एफिडेविट दायर करने के लिए समय दिए जाने का आग्रह किया था। वहीं, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कोर्ट को बताया था कि लालू सजा की आधी अवधि से 11 महीने ज्यादा सजा काट चुके हैं। 15 फरवरी 2022 को लालू यादव को इस मामले में दोषी ठहराया गया था।


https://www.thevirallines.net/ranchi-news-jharkhand-lalu-prasad-yadav-convicted-in-doranda-treasury-case-of-fodder-scam-hearing-on-sentence-on-february-21 


इस मामले में अब तक 4 बार सुनवाई हो चुकी थी। 4 मार्च को याचिका में त्रुटियां थी। 11 मार्च को लोअर कोर्ट का रिकॉर्ड तलब किया गया था। 1 अप्रैल को जज कोर्ट नहीं पहुंचे थे और 8 अप्रैल को CBI ने वक्त मांगा था। अब निचली अदालत से मामले के रिकॉर्ड हाई कोर्ट पहुंच गए हैं। साथ ही CBI ने भी अपना जवाब दाखिल कर दिया है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।