मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Y+' CRPF Security: महाराष्ट्र में सत्ता के लिए मचे घमासान के बीच केंद्र ने शिवसेना के15 बागी MLAs को दी 'Y+' श्रेणी की सुरक्षा, CRPF के जवान रहेंगे तैनात

नई दिल्ली: Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक के बीच केंद्र सरकार ने शिवसेना के 15 बागी विधायकों को Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी है| रविवार को केंद्र सरकार ने शिवसेना के 15 बा…

Y+' CRPF Security: महाराष्ट्र में सत्ता के लिए मचे घमासान के बीच केंद्र ने शिवसेना के15 बागी MLAs को दी 'Y+' श्रेणी की सुरक्षा, CRPF के जवान रहेंगे तैनात
Y+' CRPF Security: महाराष्ट्र में सत्ता के लिए मचे घमासान के बीच केंद्र ने शिवसेना के15 बागी MLAs को दी 'Y+' श्रेणी की सुरक्षा, CRPF के जवान रहेंगे तैनात | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक के बीच केंद्र सरकार ने शिवसेना के 15 बागी विधायकों को Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी है| रविवार को केंद्र सरकार ने शिवसेना के 15 बागी विधायकों को 'Y+' श्रेणी के सशस्त्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) सुरक्षा कवच प्रदान किया है|



रमेश बोर्नारे, मंगेश कुदलकर, संजय शिरसत, लताबाई सोनवणे, प्रकाश सुर्वे, सदानंद सरनावनकर, योगेश दादा कदम, प्रताप सरनाइक, यामिनी जाधव, प्रदीप जायसवाल, संजय राठौड़, दादाजी भूसे, दिलीप लांडे, बालाजी कल्याणर, संदीपन भुमारे को सीआरपीएफ की सुरक्षा मुहैया कराई गई है|



गौरतलब है कि,''बागी नेता एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। एक तरफ जहां शिंदे अपने साथ 42 से ज्यादा बागी विधायकों के साथ गुवाहाटी के होटल में डेरा जमाए हुए है। तो दूसरी तरफ महाराष्ट्र के अंदर शिव सेना कार्यकर्ताओं के अंदर गुस्सा है, जिसके बाद ''शिवसेना कार्यकर्ता लगातार बागी विधायकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है, कुछ MLA के कार्यालयों पर तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया है। 




शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है और सभी पुलिस थानों से शहर के सभी राजनीतिक कार्यालयों में सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। यह निर्देश दिया गया है कि अधिकारी स्तर के पुलिसकर्मी अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक राजनीतिक कार्यालय का दौरा करेंगे। मुंबई पुलिस ने मुंबई शहर में CrPC की धारा 144 लागू कर दी है।




महाराष्ट्र में जारी सत्ता की खींचतान के बीच केंद्र सरकार ने शिवसेना के 15 बागी विधायकों को सुरक्षा कवर दिया है। बता दें कि एकनाथ शिंदे ने आरोप लगाया था कि उनके साथ बागी विधायकों के परिवार की सुरक्षा खतरे में है। एकनाथ शिंदे ने शनिवार (25 जून) की सुबह ट्वीट कर कहा था कि बागी विधायकों और उनके परिवार की सुरक्षा वापस ले ली गई है। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी और उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है।'


 वहीं महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने इस कदम से इनकार किया था। शनिवार को गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा,''किसी विधायक की सुरक्षा वापस नहीं ली गई है। गृह विभाग ने मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए विधायकों के परिवारों को सुरक्षित रखने के लिए उनके आवास पर सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है|





इन MLs को मिली 'Y+ CRPF सुरक्षा

रमेश बोर्नारे, मंगेश कुदलकर, संजय शिरसत, लताबाई सोनवणे, प्रकाश सुर्वे, सदानंद सरनावंकर, योगेश दादा कदम, प्रताप सरनाइक, यामिनी जाधव, प्रदीप जायसवाल, संजय राठौड़, दादाजी भूसे, दिलीप लांडे, बालाजी कल्याणर और संदीपन भुमारे है|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।