अहमदाबाद: पूर्व IPS अधिकारी आरबी श्रीकुमार और एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ को गुजरात पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है| आज दोनों लोगों को अहमदाबाद पुलिस कोर्ट में पेश करेगी| गुजरात के अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में तीस्ता सीतलवाड़ का मेडिकल चेकअप कराया गया| अब तीस्ता सीतलवाड़ को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा|तीस्ता सीतलवाड़ ने गुजरात ATS पर मारपीट का आरोप लगाया है|
एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ ने कहा, "उन्होंने मेरा मेडिकल कर दिया है। मेरे हाथ पर एक बड़ी चोट है, एटीएस ने मेरे साथ यही किया है। वे मुझे मजिस्ट्रेट की अदालत में ले जा रहे हैं।"
तीस्ता सीतलवाड़ को मेडिकल चेकअप के लिए अहमदाबाद के सिविल अस्पताल लाया गयाथा| मेडिकल चेकअप के बाद जब वह मीडिया के सामने आईं तो उन्होंने कहा, 'मुझे दो लाइन बोलना है', लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया| तब तीस्ता ने अपना हाथ दिखाया, जिस पर 'चोट' के निशान था| उन्होंने हाथ दिखाते हुए कहा की 'यह एटीएस ने किया|
अहमदाबाद के DCP चैतन्य मंडलिक ने कहा,''धारा 468, 471, 194, 211 के तहत झूठे दस्तावेज, बनावटी रिकॉर्ड बनाना, पद का दुरुपयोग और प्रक्रिया में बाधा डालने के लिए पूर्व IPS अधिकारी आर.बी. श्रीकुमार को कल और तीस्ता सीतलवाड़ को आज गिरफ़्तार किया है। दोनों आरोपियों को दोपहर 3 बजे कोर्ट में पेश करेंगे|
उन्होंने कहा,'आरोपी जांच में हमारा साथ नहीं दे रहे हैं। हम 14 दिन की हिरासत की मांग करेंगे। तीस्ता सीतलवाड़ को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा और वहां उसके सभी बयान दर्ज़ किए जाएंगे। हम विभिन्न स्रोतों से दस्तावेजों की व्यवस्था करवा रहे हैं|
बता दे कि,'' गुजरात एटीएस ने शनिवार को तीस्ता सीतलवाड़ को मुंबई से हिरासत में लिया था। ATS टीम शनिवार दोपहर में सीतलवाड़ के मुंबई स्थित घर पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर सांताक्रूज पुलिस स्टेशन ले गई। वहां से गुजरात पुलिस का दस्ता उन्हें सड़क मार्ग से अहमदाबाद ले आया|
गौरतलब है कि,'' सीतलवाड़ के खिलाफ यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2002 के गुजरात दंगों के मामले में तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी और अन्य को एसआईटी द्वारा दी गई क्लीन चिट को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करने के एक दिन बाद हुई है|
गुजरात पुलिस के मुताबिक,' एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ पर आरोप है कि, 2002 गुजरात दंगों के मामले में उनकी गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) ने झूठे तथ्य और दस्तावेज गढ़ें है| खबरों के मुताबिक,''सीतलवाड़ पर गवाहों को प्रभावित करने और 2002 के गुजरात दंगों के मामलों की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित एसआईटी के समक्ष की गई विभिन्न प्रस्तुतियों में गलत तथ्यों को पेश करने का आरोप है|
सीतलवाड़ के अलावा दो पूर्व भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों -आर बी श्रीकुमार और संजीव भट्ट को भी पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया था| दोनों पूर्व IPS अधिकारियों पर जालसाजी, आपराधिक साजिश, मारपीट के झूठे आरोप लगाकर कानूनी कार्यवाही को बाधित करने सहित अन्य आरोप लगाए गए|
बता दे कि,''सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को जकिया जाफरी की याचिका खारिज कर दी और नरेंद्र मोदी व अन्य को दी गई क्लीन चिट को बरकरार रखा| जकिया जाफरी के पति और कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी दंगों के दौरान मारे गए थे|