मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच शिंदे गुट ने बनाई 'शिवसेना बालासाहेब' के नाम से नई पार्टी

गुवाहाटी/मुंबई: Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक के बीच एकनाथ शिंदे गुट ने 'शिवसेना बालासाहेब' नया समूह गठित कर दिया | बागी विधायक दीपक केसरकर ने कहा,,'' एकनाथ शिंदे खे…

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच शिंदे गुट ने बनाई 'शिवसेना बालासाहेब' के नाम से नई पार्टी
महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच शिंदे गुट ने बनाई 'शिवसेना बालासाहेब' के नाम से नई पार्टी | फ़ोटो: TVL News

गुवाहाटी/मुंबई: Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक के बीच एकनाथ शिंदे गुट ने 'शिवसेना बालासाहेब' नया समूह गठित कर दिया | बागी विधायक दीपक केसरकर  ने कहा,,'' एकनाथ शिंदे खेमे द्वारा 'शिवसेना बालासाहेब' नया समूह गठित किया गया| वही,''केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और अन्य भाजपा नेताओं ने आज मुंबई में देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर मुलाकात की।



एकनाथ शिंदे खेमे द्वारा गठित 'शिवसेना बालासाहेब' नए समूह पर कांग्रेस नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि,''जब तक इसे अध्यक्ष से कानूनी अनुमति नहीं मिलती, तब तक इस प्रकार के समूहों को अधिकृत नहीं किया जाएगा|



कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि,''आज बैठक में हमने मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। हमारे लोग स्थिति पर काम कर रहे हैं। MVA सरकार काम कर रही है और काम करती रहेगी। हमारी सरकार अल्पमत में नहीं है। दिल्ली से हमारी पार्टी की कानूनी टीम भी हमारी मदद कर रही है|



विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई पुलिस ने मुंबई शहर में CrPC की धारा 144 लागू कर दी है। मुंबई पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है और सभी पुलिस थानों से शहर के सभी राजनीतिक कार्यालयों में सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। यह निर्देश दिया गया है कि अधिकारी स्तर के पुलिसकर्मी अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक राजनीतिक कार्यालय का दौरा करेंगे।



वही,'शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पार्टी के बागी विधायकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और खारघर में पार्टी कार्यालय के बाहर पुतला फूंका।  पुणे के कटराज के बालाजी इलाके में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पार्टी विधायक तानाजी सावंत के कार्यालय में तोड़फोड़ की। सावंत राज्य के बागी विधायकों में से एक हैं और वर्तमान में गुवाहाटी, असम में डेरा डाले हुए हैं।



ठाणे में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वो इस समय असम के गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में राज्य के अन्य बागी विधायकों के साथ ठहरे हुए हैं।



केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि,''मैंने देवेंद्र फडणवीस से बात की है, उन्होंने कहा कि शिवसेना में अंदरूनी कलह से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे अपने बीच के विवाद को खुद सुलझा लेंगे, इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। हम इंतजार कर रहे हैं और देख रहे हैं|



अठावले ने कहा कि,''हमने सरकार बनाने के बारे में नहीं सोचा है। हम देखेंगे कि आने वाले समय में क्या होता है। शरद पवार, अजीत पवार, उद्धव ठाकरे,संजय राउत के ये कहने के बारे में कि वे बहुमत दिखाएंगे,इतने सारे विधायक आपको छोड़ चुके हैं, शिवसेना से 37 और 7-8 निर्दलीय,आप ऐसा कैसे कह सकते हैं?|




शिवसेना असम राज्य इकाई के प्रमुख राम नारायण सिंह ने शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ वापस आने के लिए पत्र लिखा है। NCP और शिवसेना की असम इकाइयों ने असम के गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में उन्हें मौके से हटा दिया गया। इस होटल में फिलहाल महाराष्ट्र के बागी विधायक ठहरे हुए हैं।



मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि,''गुवाहाटी में 200 होटल हैं और सभी में मेहमान हैं। अब असम में बाढ़ है तो क्या ये बोलकर मैं लोगों को होटल से भेज दूं? असम के लोग उनका बिल नहीं दे रहे हैं बल्कि उनसे पैसा ले रहे हैं...इसमें हमारा फायदा हो रहा है। महाराष्ट्र में भाजपा उनका (शिवसेना के बागी विधायक) समर्थन करे या नहीं करे इसका मुझसे क्या लेना-देना। मैं तो बस इतना ही कहना चाहता हूं कि अगर असम में कोई मेहमान आया है तो उसे सुरक्षा और सहुलियत मिलनी चाहिए|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।