प्रयागराज: उत्तर प्रेदश के प्रयागराज जिले में नवाबगंज थाने में तैनात दारोगा की संदिग्ध परिस्थियों में मौत की सूचना से हड़कंप मच गया है। नवाबगंज थाने में तैनात दारोगा अतुल कुमार सिंह का शव उनके आवास के बाथरूम में पड़ा मिला है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आला अफसर भी मौके पर मौजूद हैं। उसकी मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
अतुल सिंह वह प्रयागराज के गंगापार इलाके के नवाबगंज थाने में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। उन्होंने प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित नवाबगंज चौराहे पर स्थित एक मकान में किराए पर कमरा ले रखा था। शनिवार की सुबह दारोगा अतुल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बाथरूम में उनका शव मिला।
थाना नवाबगंज में तैनात उपनिरीक्षक की मृत्यु के सम्बन्ध में प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। बाथरूम में बाल्टी और मग रखा था। उसके पास उनकी चप्पलें भी पड़ी थीं। बाथरूम में अंडरबियर में उनका मृत शरीर पाया गया है। मूलत: बलिया के रहने वाले अतुल सिंह के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। फोरेंसिक जांच टीम मौके का मुआयना कर रही है।
जांच में सामने आया है कि थाना प्रभारी नवाबगंज के मोबाइल पर संतोष कुमार सिंह का फोन आया कि एसआई अतुल सिंह का मोबाइल स्विचऑफ जा रहा है। उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस सूचना पर थाना प्रभारी फोर्स के साथ अतुल सिंह के किराए के मकान में जहां वो रहते थे पहुंचे। वहां जाकर देखा कि 2016 बैच के एसआई अतुल कुमार सिंह का मृत शरीर उनके किराए के कमरे के पास स्थित बाथरूम में पड़ा हुआ है। उनके शरीर में केवल अंडर बियर थी। बाकी अन्य कोई संदिग्ध चीजें नहीं मिली हैं। बॉडी का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टन कराया जाएगा, ताकि पता चल सके कि दारोगा की मौत कैसे हुई।