नई दिल्ली : महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच उद्धव ठाकरे ने बुधवार रात सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है| उधर, नई सरकार को बनाने को लेकर बीजेपी और शिंदे गुट ने कवायद शुरू है| गोवा के पणजी के ताज होटल से विद्रोही नेता एकनाथ शिंदे मुंबई रवाना हो गए है|
शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने कहा, 'विधायक अभी भी गोवा में हैं लेकिन मैं आज मुंबई जा रहा हूं। शिंदे ने कहा है कि अभी सरकार गठन के मद्देनजर 'कौन से और कितने मंत्री पद होंगे' इस पर बीजेपी से चर्चा नहीं हुई है| लेकिन, इस पर चर्चा जल्दी ही की जाएगी|
बागी नेता एकनाथ शिंदे ने कहा,'कौन और कितने मंत्री पद होंगे, इसे लेकर बीजेपी से अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है, यह जल्द ही हो जाएगा। तब तक, कृपया मंत्रिस्तरीय सूचियों और इसके बारे में अफवाहों पर विश्वास न करें|
बता दें कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत बुधवार रात शिवसेना के बागी विधायकों (शिंदे गुट के MLAs) के साथ पणजी के ताज होटल पहुंचे थे।बुधवार दोपहर को गुवाहाटी के गोपीनाथ बरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से स्पाइसजेट के स्पेशल विमान पर सवार होकर गोवा के दाबोलिम हवाईअड्डे के लिए रवाना हुए थे