●अडानी धोखाधड़ी कांड की जांच JPC करे। आम जनता का पैसा लगा हुआ है LIC, SBI में" : नेट्टा डिसूज़ा
●अडानी भी देश छोड़कर भाग जाएगा: नेट्टा डिसूज़ा
●प्रधानमंत्री मोदी देश के सबसे बड़े घोटाले अडानी कांड पर चुप्पी तोड़िए । खुलासे के 2 हफ्ते बाद भी जाँच के आदेश नहीं दिए आपने। केन्द्रीय ● एजेंसियाँ ED, CBI, SEBI कहाँ हैं? : नेट्टा डिसूज़ा ।
नई दिल्ली: अडानी धोखाधड़ी कांड की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया । अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूज़ा जी की लीडरशिप में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से हुए अडानी धोखाधड़ी घोटाले की जांच की मांग को लेकर कनॉट प्लेस पर LIC की दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। 25 जनवरी को हिंडनबर्ग ने सबसे बड़ी जालसाजी का रिपोर्ट जारी किया, लेकिन अब तक प्रधानमंत्री मोदी ने अपने परम मित्र जिसके हवाई जहाज का वो नियमित इस्तेमाल करते हैं, के खिलाफ 'अपने मन की बात' नहीं की है।
नेट्टा डिसूज़ा ने कहा कि ,“हमारे जननायक राहुल गाँधी 2014 से लेकर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तक मोदी-अडानी गठजोड़ पर देश को चेतावनी देते रहे हैं और अब उसकी सच्चाई सामने आ गई है। मोदी जी की मदद से अडानी का गुब्बारा जो फुलाया गया था वो फट चुका है। 2 फरवरी 2020 को संसद में राहुल गाँधी जी ने कहा था कि हिंदुस्तान के सब एयरपोर्ट, पावर, माइनिंग, ग्रीन एनर्जी, गैस डिस्ट्रीब्यूशन, खाद्य तेल जो भी हिंदुस्तान में होता है ... उधर अडानी जी दिखाई देते हैं।
कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार के कुकर्मों पर चर्चा की मांग कर रही है, लेकिन सरकार संसद को बार-बार स्थिगत करके जनता के पैसों को बर्बाद कर रही है।
,“प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी सवाल खड़े करती है। मोदी जी अगर आप पाक साफ हैं तो JPC या सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की निगरानी में जाँच के आदेश क्यों नहीं जारी करते? सरकारी एजेंसियों ने मोदी जी के मित्र अडानी के खिलाफ एक्शन क्यों नहीं लिया? अमृत काल में केवल विपक्षी नेताओं के खिलाफ ही केन्द्रीय एजेंसियाँ क्यों सक्रिय होती हैं?
गौतम अडानी के भाई, विनोद अडानी का नाम पनामा पेपर्स में भी था, आपकी सरकार ने अब तक इसपर क्या एक्शन लिया? काला धन वापिस लाने के नाम पर आपने देश की जनता को धोखा दिया था और सत्ता में आए थे. लेकिन काले धन पर एक्शन क्यों नहीं?
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि महंगाई से जनता त्रस्त है और ऊपर से अब ये सबसे बड़ी मुसीबत आ गई है। आम जनता के साथ हुए इस धोखे पर कांग्रेस पार्टी जनता के साथ खड़ी है, वहीं देश का चौकीदार अडानी के हितों की रक्षा कर रहा है। इसलिए हमारी माँग है की JPC जाँच के आदेश दिए जाएं और अडानी का पासपोर्ट और संपत्तियाँ जब्त की जाए।
प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने निडर होकर कनॉट प्लेस के LIC दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया और दोस्तों के हाथों नीलाम हो चुकी निकम्मी सरकार के खिलाफ नारे लगाए।