रायबरेली: गुटखा 'उधार' ना देने पर युवक ने दुकानदार को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के थाना ऊंचाहार क्षेत्र में गुटखा मांगने को लेकर कहासुनी के बाद 72 वर्षीय बुजुर्ग की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई है| थाना ऊंचाहार क्षेत्र के ग्राम करसे…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
रायबरेली: गुटखा 'उधार' ना देने पर युवक ने दुकानदार को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला | फ़ोटो: TVL News
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के थाना ऊंचाहार क्षेत्र में गुटखा मांगने को लेकर कहासुनी के बाद 72 वर्षीय बुजुर्ग की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई है| थाना ऊंचाहार क्षेत्र के ग्राम करसेना मजरे अरखा में गुटखा मांगने को लेकर हुए विवाद में रविवार रात संतलाल वर्मा नाम के युवक ने दुकानदार रामफेर गौतम (72) को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि अभियुक्त संतलाल वर्मा उर्फ नान भइया पुत्र हरीलाल निवासी ग्राम करसेना मजरे अरखा को आलाकत्ल लोहे की रॉड के साथ थाना क्षेत्र के करसेनी ग्राम के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि 5 फरवरी 2023 की रात्रि करीब 10:00 बजे रामफेर गौतम (उम्र करीब 72 वर्ष) पुत्र महाराजदीन निवासी करसेना मजरे अरखा (जो कि अपने घर के बरामदे में लेटे थे) की संतलाल वर्मा उर्फ नान भईया पुत्र हरीलाल ने गुटखा मांगने को लेकर कहासुनी होने पर लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी।
रामफेर गांव में ही किराना की दुकान करता था। रविवार शाम को गांव के संतलाल से गुटखा उधार न देने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद रात्रि करीब 10:00 बजे संतलाल ने सोते समय रामफेर की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी| घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के बेटे राम प्रकाश ने नामजद तहरीर पुलिस को दी है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।