मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हमारा संविधान ही हमारे देश की आत्मा, आज हमें संविधान के बुनियादी सिद्धांतों बचाने की सबसे ज़्यादा ज़रूरत: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों के नाम खरगे का संदेश

नई दिल्‍ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है। 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों के नाम संदेश…

हमारा संविधान ही हमारे देश की आत्मा, आज हमें संविधान के बुनियादी सिद्धांतों बचाने की सबसे ज़्यादा ज़रूरत: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों के नाम खरगे का संदेश
हमारा संविधान ही हमारे देश की आत्मा, आज हमें संविधान के बुनियादी सिद्धांतों बचाने की सबसे ज़्यादा ज़रूरत: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों के नाम खरगे का संदेश | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली:  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है। 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों के नाम संदेश में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा,“हमारा संविधान ही हमारे देश की आत्मा है। संविधान निर्माताओं ने न्याय, समानता, आज़ादी, परस्पर भाईचारा, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद की मूल भावनाओं को आधार बनाकर इस देश के नागरिकों को समान अवसर एवं समान सुरक्षा प्रदान की । यही हमारे लोकतंत्र की नींव है।


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा,“आज हमें सबसे ज़्यादा ज़रूरत संविधान के इन्हीं बुनियादी सिद्धांतों को सुरक्षित करने की है।

क्योंकि कुछ लोग हैं, जिन्होंने भारतीय संविधान पर कभी यक़ीन नहीं किया। कभी इसका सम्मान नहीं किया। संविधान के विरूद्ध ही बात की और कार्य किए।


श्री खरगे ने कहा,“आज वही लोग हर एक संवैधानिक संस्थान को कमज़ोर करने में जुटे हुए हैं। पिछले दरवाज़े से चुनी हुई सरकारों को गिराते हैं। संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष को डराते- धमकाते हैं, झूठे मुक़दमों में फँसाते हैं। अपने अरबपति मित्रों को देश की संपत्ति बेचते है। उन्हीं की मदद से मीडिया को अपने चंगुल में करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे सरकार की सच्चाई लोगों के सामने उजागर ना हो पाए। जानबूझकर न्यायपालिका से टकराव करने के लिए हमले करते हैं। विश्वविद्यालयों में छात्रों के बीच नफ़रत का बीज बोया जा रहा है।


उन्होंने कहा ,“हर उस संस्थान को जो स्वतंत्र रूप से संविधान के अनुरूप चल रहा था, उसमें अपने लोगों को बैठाकर उसे अपने वश में करने का षड्यंत्र जारी है। महँगाई, बेरोज़गारी और आर्थिक असमानता के आँकड़े मोदी सरकार की विफलताओं की कहानी स्पष्ट शब्दों में बयान कर रहे हैं।


 खरगे ने कहा,“दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज को कमजोर करने की सोची समझी साज़िश चल रही है। ग़रीबों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। भाई को भाई से, एक धर्म के लोगों को दूसरे धर्म के लोगों से, एक जाति के लोगों को दूसरी जाति के लोगों से, एक समुदाय के लोगों को दूसरे समुदाय से लड़ाने का काम 24x7 चल रहा है और प्रधानमंत्री और उनकी सरकार को भाषण, कैंपेनिंग और चुनाव के अलावा किसी बात से मतलब नहीं है।


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा,“अगले वर्ष 2024 भारतीय गणतंत्र अपने 75 वें वर्ष में प्रवेश करेगा। इसलिए मैं आप से अपील करता हूँ कि आइए, हम सब मिलकर अपने संविधान और संवैधानिक संस्थानों को मज़बूत बनाएँ । न्यायपालिका पर हो रहे आक्रमण के विरोध में खड़े हों। ग़रीबों और वंचितों के अधिकारों को सुनिश्चित करें और भारत को एक सुनहरे भविष्य की ओर ले जाएं।


एक बार फिर, गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई ।

जय हिंद!




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।