मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

2023 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा, मुलायम सिंह यादव और संगीतकार जाकिर हुसैन सहित 6 को पद्म विभूषण

नई दिल्‍ली: 2023 के लिए राष्ट्रपति ने 3 युगल मामलों सहित 106 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी है। सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं। 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं…

2023 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा, मुलायम सिंह यादव और संगीतकार जाकिर हुसैन सहित 6 को पद्म विभूषण
2023 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा, मुलायम सिंह यादव और संगीतकार जाकिर हुसैन सहित 6 को पद्म विभूषण | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली: 2023 के लिए राष्ट्रपति ने 3 युगल मामलों सहित 106 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी है। सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं। 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं हैं। सूची में विदेशी/NRI/PIO/OCI की श्रेणी के 2 और 7 लोगों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कार पाने वालों को बधाई दी।



दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, संगीतकार जाकिर हुसैन, दिवंगत ओआरएस अग्रणी दिलीप महालानबिस, श्रीनिवास वर्धन, बालकृष्‍ण जोशी और एस एम कृष्णा पद्म विभूषण प्राप्त करेंगे। 



सुधा मूर्ति, कुमार मंगलम बिड़ला , एसएल भयरप्‍पा,  दीपक धर, वाणी जयराम, स्‍वामी चिन्‍ना जीयार, सुमन कल्‍याणपुर, कपिल कपूर और कमलेश डी पटेल पद्म भूषण पाने वालों में शामिल हैं। राकेश राधेश्याम झुनझुनवाला (मरणोपरांत), RRR फिल्म के संगीतकार एम.एम. कीरवानी, अभिनेत्री रवीना रवि टंडन पद्म श्री पाने वालों में शामिल हैं।



नालंदा के कपिल देव प्रसाद को बावन बूटी हथकरघा बुनकर कला (कपड़ा) के क्षेत्र में पद्म श्री से नवाज़ा जाएगा। छोटा उदयपुर के पिथौरा कलाकार परेश राठवा को कला (पेंटिंग) के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। 



भानुभाई चित्रारा को 400 साल पुरानी माता नी पछेड़ी पारंपरिक शिल्प की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। पिछले 200 वर्षों से कश्मीर में बेहतरीन संतूर बनाने वाले परिवार के 8वीं पीढ़ी के संतूर शिल्पकार गुलाम मोहम्मद ज़ाज़ को कला (शिल्प) के क्षेत्र में पद्मश्री से नवाजा जाएगा।



गढ़चिरौली के जादीपट्टी रंगभूमि कलाकार परशुराम कोमाजी खुने को कला (रंगमंच) के क्षेत्र में पद्म श्री से नवाज़ा जाएगा। छत्तीसगढ़ी नाट्य नाच कलाकार डोमार सिंह कुंवर को कला (नृत्य) के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।चिक्काबल्लापुर के वयोवृद्ध थमाटे प्रतिपादक मुनिवेंकटप्पा को कला (लोक संगीत) के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।



प्रख्यात नागा संगीतकार और नवप्रवर्तक मोआ सुबोंग को कला (लोक संगीत) के क्षेत्र में पद्म श्री से नवाज़ा जाएगा। जलपाईगुड़ी के 102 वर्षीय सरिंदा वादक मंगला कांति रॉय को कला (लोक संगीत) के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। तेलंगाना के 80 वर्षीय भाषा विज्ञान प्रोफेसर बी. रामकृष्ण रेड्डी को साहित्य और शिक्षा (भाषाविज्ञान) के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। 



3 दशकों से अधिक समय से मिज़ो सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करने वाले आइज़वाल के मिज़ो लोक गायक के.सी. रनरेमसंगी को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।कांकेर के गोंड ट्राइबल वुड कार्वर अजय कुमार मंडावी को कला (लकड़ी पर नक्काशी) के क्षेत्र में पद्मश्री से नवाजा जाएगा|चिकित्सा(बाल रोग) के क्षेत्र में ओआरएस अग्रणी दिलीप महलानाबीस को पद्म विभूषण (मरणोपरांत) दिया जाएगा।



Click & Watch full Listhttps://www.instagram.com/p/Cn2JIpnIpcb/?utm_source=ig_web_copy_link





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।