नई दिल्ली: भारतीय रेल में 91,629 पदों पर भविष्य में कभी भर्तियां नहीं की जाएंगी। सरकार ने इनको गैर जरूरी बताते हुए समाप्त कर दिया है| इसको लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा ,' मोदी सरकार नई नौकरियां देने में तो नहीं लेकिन बची हुई नौकरियां छीनने में ज़रूर सक्षम है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा ,''मोदी सरकार नई नौकरियां देने में तो नहीं लेकिन बची हुई नौकरियां छीनने में ज़रूर सक्षम है। याद रहे, यही युवा आपके सत्ता के घमंड को तोड़ेगा। इनके भविष्य को बर्बाद करना इस सरकार को महंगा पड़ेगा।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा,''बेरोजगारी ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, करोड़ों ने रोजग़ार की उम्मीद छोड़ दी|सुरजेवाला ने कहा,'' अब रेलवे में 50% नौकरियां हमेशा के लिए ख़त्म| 91,629 पदों पर अब कभी भर्ती नहीं! गांव से शहर तक युवा, रेलवे और सेना में भर्ती के लिए दिन रात जुटे हैं, मग़र मोदी सरकार में भर्ती और उम्मीद दोनों ख़त्म !