मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

डकैती की योजना बनाते हुए पुलिस मुठभेड़ में 'नबला खरवार गैंग' के 9 डकैत गिरफ्तार: दिन में शहद बेचने के बहाने करते थे रेकी, फिर योजना बनाकर घरों में डालते थे डकैती

प्रयागराज: प्रयागराज के थाना शंकरगढ़ के टण्डन वन में डकैती की योजना बनाते अन्तर्राज्यीय दुर्दांत नबला खरवार गैंग के 9 डकैतों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया| प्रयागराज पुलिस ने बताया कि,दिनांक…

डकैती की योजना बनाते हुए पुलिस मुठभेड़ में 'नबला खरवार गैंग' के 9 डकैत गिरफ्तार: दिन में शहद बेचने के बहाने करते थे रेकी, फिर योजना बनाकर घरों में डालते थे डकैती
डकैती की योजना बनाते हुए पुलिस मुठभेड़ में 'नबला खरवार गैंग' के 9 डकैत गिरफ्तार: दिन में शहद बेचने के बहाने करते थे रेकी, फिर योजना बनाकर घरों में डालते थे डकैती | फ़ोटो: TVL News

 प्रयागराज: प्रयागराज के थाना शंकरगढ़ के टण्डन वन में डकैती की योजना बनाते अन्तर्राज्यीय दुर्दांत नबला खरवार गैंग के 9 डकैतों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया| प्रयागराज पुलिस ने बताया कि,दिनांक 22/23 अप्रैल 2022 को जनपद प्रयागराज के थाना क्षेत्र थरवई में हुई घटना के अनावरण हेतु गठित टीमों द्वारा दिनांक 04.05.2022 को पुलिस मुठभेड़ में खरवार गैंग के सरगना नबला खरवार सहित 07 दुर्दीत एवं कुख्यात डकैतों को गिरफ्तार किया गया था तथा गैंग के अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही थी। 



दिनांक 19.05.2022 को थरवई पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ में नबला खरवार के सगे छोटे भाई चिन्टू खरवार को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 26.05.2022 को थाना सोरांव पलिस टीम द्वारा मुठभेड़ में खरवार गिरोह के 08 दर्दीत/कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। नबला खरवार व चिन्ट्र खरवार की गिरफ्तारी के बाद से गैंग का संचालन देवा खरवार द्वारा किया जा रहा था तथा नबला खरवार का सगा बड़ा भाई नसीब खरवार गैंग में सक्रिय भूमिका अदा कर रहा था। 



उल्लेखनीय है कि नबला खरवार गैंग मूलतः बिहार के औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर और भोजपुर ज़िलों से ताल्लुक रखता है। परन्तु, पिछले कुछ वर्षों से नबला गैंग उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के चुनार और प्रयागराज के फाफामऊ तक फैल गया था तथा धीरे धीरे यह गैंग प्रतापगढ़ के रानी गंज, लाल गंज होते हुए रायबरेली और बाराबंकी जिलों तक अपने पाँव पसारता जा रहा था। हाल के कुछ महीनों में अब तक इस गैंग के कुल 31 बदमाश जेल भेजे जा चुके हैं।



टण्डन वन में पुलिस मुठभेड़ में 9 बदमाश गिरफ्तार

प्रयागराज पुलिस ने बताया,''सूचना मिली कि,डकैतों का एक अन्तर्राज्यीय गिरोह टण्डन वन में डकैती की योजना बना रहा है। इस सूचना पर आवश्यक पुलिस बल एकत्र कर पुलिस पार्टी द्वारा तत्काल रात्रि करीब 02.45 बजे बसहरा टण्डन वन में पहुंचकर घेराबन्दी की गयी। बदमाशों द्वारा पुलिस टीम को देखते ही उनपर फायर कर दिया गया। पुलिस पहले से ही मुस्तैद और सुसज्जित थी। पुलिस टीम द्वारा सिखलाए हुए तरीकों से हिकमत अमली का प्रदर्शन करते हुये आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी। बदमाशों को आत्मसर्पण हेतु ललकारने पर बदमाशों द्वारा भागने का प्रयास किया गया, पुलिस टीम द्वारा तत्परता से घेर कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए 09 बदमाशों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गयी।



रेकी करने के बाद ये बदमाश डकैती, हत्या, सामूहिक बलात्कार और आगज़नी जैसी वीभत्स घटनाओं को अंजाम दे सकते थे। प्रयागराज पुलिस की मुस्तैदी व हिकमत अमली से सनसनीखेज़ घटना होने से बची।



9 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया

एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि,उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश सीमा से नबला खरवार गैंग के 9 लोगों के छुपे होने की खबर मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख इन्होंने फायर कर भागने लगे। हमने सबको गिरफ़्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है। इनमें से 1 नाबालिग है| इनके पास से 2 अवैध असले, 3 ज़िंदा कारतूस, हथौड़ा, पेचकस, सब्बल, राड आदि बरामद हुआ है। आज से पहले कुल 31 लोग न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जा चुके हैं|



ये हुए अरेस्ट

नाम पता पूछने पर गिरफ्तार डकैतों द्वारा अपना नाम 1. देवा खरवार उर्फ संगीत, 2. नसीब खरवार, 3. श्रीकान्त खरवार उर्फ बरारी, 4. जीतू खरवार, 5. कनुआ खरवार उर्फ बगईचा, 6. सीबू खरवार, 7. सीपी खरवार, 8. लाखा उर्फ रविश बताया गया। इनके साथ गैंग में शामिल एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया |



शहद बेचने के बहाने घरों की रेकी करते थे 

यह लोग दिन में मधु (शहद) बेचने के बहाने रेकी करते है और गाँव के किनारे स्थित ऐसे घरों को चिन्हिन्त करते हैं जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक व पुरुषों की संख्या कम रहती हैं। रेकी के पश्चात योजना बनाकर उन्ही घरों में डकैती डालते है तथा आवश्यकता पड़ने पर हथौड़ा, पेचकस, रॉड, सब्बल आदि औजारों का प्रयोग करते हैं। 



वारदात के समय यदि घर के लोग जाग जाते है तो अपने पास उपलब्ध हथियारों से उनकी निर्मम हत्या कर देते हैं। कई बार इनके द्वारा वारदात के समय घर में उपस्थित महिलाओं के सामूहिक दुष्कर्म भी किया जाता है। घटना में इनकी संलिप्तता का कोई सबूत पुलिस को प्राप्त न हो सके इसके लिए यह लोग वारदात के समय मोबाईल फोन का इस्तेमाल नहीं करते हैं।



पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों द्वारा बताया गया कि इन लोगों द्वारा चुनार होते हुए शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतरकर दिन भर क्षेत्र मे घूमकर रेकी की गयी। रेकी करने में गैंग का मुखिया देवा खरवार उर्फ संगीत, सक्रिय सदस्य नसीब खरवार व नसीब खरवार का नाबालिग लड़का काफी मदद करता है। आज इन लोगों ने इसी जंगल के बगल वाले गाँव में गाँव के किनारे वाले घर को घटना करने हेतु चिन्हित किया था। डकैती डालने के लिए यह लोग जंगल में बैठकर योजना बना रहे थे कि पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान इन्हें गिरफ्तार किया गया।



ये हुए अरेस्ट

1. देवा खरवार उर्फ संगीत पुत्र सावधान खरवार निवासी गजवोर बीघा थाना बारून जिला औरंगाबाद (बिहार), उम्र 24 वर्ष 

2. नसीब खरवार पुत्र जीतलाल खरवार निवासी ग्राम गजबोर बीघा थाना बारून जिला औरंगाबाद (बिहार), उम्र 35 वर्ष 

3. श्रीकान्त खरवार उर्फ बरारी पुत्र सावधान खरवार निवासी गजवोर बीघा थाना बारुन जिला औरंगाबाद (बिहार), उम्र 19 वर्ष 

4. जीतू खरवार पुत्र सावधान खरवार निवासी गजबोर बीघा थाना बारुन जिला औरंगाबाद (बिहार), उम्र 22 वर्ष 

5. कनुआ खरवार उर्फ बगईचा पुत्र बेगरू खरवार निवासी ग्राम मानसागर खनिया टोला थाना चरपोखरी जिला- आरा (बिहार), उम्र 25 वर्ष

6. सीबू खरवार पुत्र ज्ञानदेव खरवार निवासी गजबोर बीघा थाना बारुन जिला औरंगाबाद (बिहार), उम्र 19 वर्ष

 7. सीपी खरवार पुत्र रामव्रत खरवार निवासी गजबोर बीघा थाना बरून जिला औरंगाबाद (बिहार),उम्र 24 वर्ष 

8. लाखा उर्फ रविश पुत्र रामव्रत खरवार निवासी गजबोर बीघा थाना बरून जिला औरंगाबाद (बिहार), उम्र 19 वर्ष 

9. 01 बाल अपचारी





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।