मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मोदी सरकार ‘आजादी’ के बाद की सबसे “भ्रष्ट” सरकार: नीतीश और तेजस्वी से मुलाकात के बाद केजरीवाल

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज बुधवार को (12 अप्रैल, 2…

मोदी सरकार ‘आजादी’ के बाद की सबसे “भ्रष्ट” सरकार: नीतीश और तेजस्वी से मुलाकात के बाद केजरीवाल
मोदी सरकार ‘आजादी’ के बाद की सबसे “भ्रष्ट” सरकार: नीतीश और तेजस्वी से मुलाकात के बाद केजरीवाल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने  आज बुधवार को (12 अप्रैल, 2023 को) राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  ने कहा, "हम अधिक से अधिक विपक्षी पार्टियों को एकजुट करेंगे|



नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा, "इस वक्त देश बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा है। आजादी के बाद की सबसे भ्रष्ट सरकार आज देश के अंदर है इसलिए ये बहुत जरूरी है कि सभी विपक्षी पार्टी एक साथ आकर केंद्र के अंदर सरकार बदले और ऐसी सरकार आनी चाहिए जो देश को विकास दे सके|



ये (मोदी सरकार) आज़ादी के बाद सबसे भ्रष्ट केंद्र सरकार है, आम आदमी के लिए घर का ख़र्च चलाना बहुत मुश्किल है। 

सभी लोगों को एकजुट होकर केंद्र में सरकार बदलनी होगी तभी देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ सकता है और लोगों की समस्याएं दूर की जा सकती हैं:केजरीवाल 



'विपक्ष को एकजुट करने का ऐतिहासिक कदम': नीतीश कुमार के साथ बैठक के बाद खरगे-एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे 



इससे पहले , नीतीश कुमार,  तेजस्वी यादव, जनता दल (यूनाइटेड) अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आज बुधवार को (12 अप्रैल, 2023 को) कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की|  मीटिंग के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और नीतीश कुमार ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की है| 



कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "हमने यहां ऐतिहासिक बैठक की है। आज बहुत से मुद्दों पर चर्चा हुई है। हमने तय किया कि सभी पार्टियों को एक जुट कर और एक होकर आगे के चुनाव लड़ेंगे। हम सभी उसी रास्ते पर आगे चलेंगे | " 


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, "अभी बात हो गई है। हमने काफी देर चर्चा की है...अधिक से अधिक पार्टियों को पूरे देश में एक जुट करने का प्रयास करना है। हम आगे एक साथ काम करेंगे ये तय हो गया है |"















tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।