मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Karnataka Chunav 2023: टिकट न मिलने पर बेटी डॉ राजनंदिनी ने थामा बीजेपी का दामन, तो दिग्गज कांग्रेस नेता व पिता कागोडु थिम्मप्पा ने फैसले को बताया “दुर्भाग्यपूर्ण”, बोले-बेटी से करूंगा बात

बेंगलुरु: Karnataka Chunav 2023: दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व स्पीकर कागोडु थिम्मप्पा की बेटी डॉ राजनंदिनी आज (12 अप्रैल, 2023 को) बीजेपी नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की मौजूदगी मे…

Karnataka Chunav 2023: टिकट न मिलने पर बेटी डॉ राजनंदिनी ने थामा बीजेपी का दामन, तो दिग्गज कांग्रेस नेता व पिता कागोडु थिम्मप्पा ने फैसले को बताया “दुर्भाग्यपूर्ण”, बोले-बेटी से करूंगा बात
Karnataka Chunav 2023: टिकट न मिलने पर बेटी डॉ राजनंदिनी ने थामा बीजेपी का दामन, तो दिग्गज कांग्रेस नेता व पिता कागोडु थिम्मप्पा ने फैसले को बताया “दुर्भाग्यपूर्ण”, बोले-बेटी से करूंगा बात | फ़ोटो: TVL News

बेंगलुरु:  Karnataka Chunav 2023: दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व स्पीकर कागोडु थिम्मप्पा की बेटी डॉ राजनंदिनी आज (12 अप्रैल, 2023 को)  बीजेपी नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुईं। वहीँ, कांग्रेस नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कागोडु थिम्मप्पा ने  बुधवार को कहा कि वह अपनी बेटी राजनंदिनी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने फैसले को ''दुर्भाग्यपूर्ण'' बताया है।  कागोडु थिम्मप्पा ने कहा,'मैं बेटी राजनंदिनी से बात करने की कोशिश करूंगा।'' उन्होंने कहा, “मैं हमेशा कांग्रेस के पक्ष में खड़ा रहूंगा, मैं कांग्रेस पार्टी के लिए काम करूंगा।”



बीजेपी में शामिल होने के बाद डॉ. राजनंदिनी ने कहा- “मुझे उम्मीद थी कि वे (कांग्रेस) मुझे पहचानेंगे और मुझे टिकट देंगे, लेकिन उन्होंने मुझे मौका नहीं दिया। बीजेपी ने मेरा आगे बढ़कर गर्मजोशी से स्वागत किया है, मैं पार्टी के लिए काम करूंगी। मैं एक कार्यकर्ता हूं और कहीं भी काम सकती हूं।” 



कांग्रेस नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कागोडु थिम्मप्पा ने बेटी राजनंदिनी के बीजेपी में शामिल होने पर कहा- मैंने यह खबर सुनी है। मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि वह (डॉ राजनंदिनी) ऐसा करेंगी। यह दुर्भाग्य की बात है। इसके पीछे जरूर कोई बात होगी। यह हरतालु हलप्पा (भाजपा नेता हरतालु हलप्पा) की रणनीति हो सकती है। मैं उससे बात करने की कोशिश करूंगा। मैं हमेशा कांग्रेस के पक्ष में खड़ा रहूंगा, मैं कांग्रेस पार्टी के लिए काम करूंगा....



बता दें कि,''नामांकन दाखिल करने की अवधि 13 अप्रैल से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलेगी। कर्नाटक में एक चरण में 10 मई को मतदान होगा। वोटों की गिनती 13 मई को होगी। 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।