नई दिल्ली: शिवसेना के सांसद संजय राउत की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,''ये सरकार विपक्ष को दबाना चाहती है, अगर कोई प्रॉपर्टी का मामला है तो उसके लिए कानून है और उसके तहत एक्शन लीजिए न कि उसके घर जाकर 6 घंटे पूछताछ करना ये सब उत्पीड़न है और विपक्ष को खत्म करनी की बातें चल रही हैं| वो संसद को विपक्ष मुक्त चाहते हैं इसलिए वो ऐसा कर रहे हैं लेकिन संजय राउत कानूनी तौर पर लड़ेंगे और उन्हें जो कुछ कहना है वो कहेंगे|
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी शिवेसना संसद संजय राउत की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है| चौधरी ने कहा,'संजय राउत ने एक ही अपराध किया है कि वह भाजपा पार्टी की डराने-धमकाने की राजनीति के आगे नहीं झुके हैं। वह दृढ़ विश्वास और साहस के व्यक्ति हैं। हम संजय राउत के साथ हैं।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा,'हम ED के दुरुपयोग को लेकर चिंता है। सराकरी संस्थाओं का काम राजनीतिक लाभ लेने के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए बल्कि उनका एक विशेष काम है। हम ऐसे देश में हैं जहां लोकतंत्र का अपना महत्व है, जिसे बचाकर रखना चाहिए। विपक्षी नेताओं की आवाजों को दबानी नहीं चाहिए|
ED द्वारा संजय राउत को गिरफ़्तार किए जाने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा,'देश में आर्थिक गतिविधियां सही तरह से चले और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो यह देश के लोगों की चाहत है और इसमें रुकावट पैदा करने वाले लोगों के ख़िलाफ़ लोकसभा ने UPA के समय यह क़ानून बनाया था| इस तरह के आर्थिक नकुसान या आपराधिक मामलों की जांच होगी। उसी कड़ी में यह सारी चीज़ें हो रही है|
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय राउत को ED ने किया गिरफ्तार
ED द्वारा संजय राउत को गिरफ़्तार किए जाने पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा,'वह पूरे तरह से दोषी हैं। यह जांच लंबे समय से चल रही है और कई बार कार्रवाई और पूछताछ हुई है। जब भी कोई जांच एजेंसी किसी को हिरासत में लेती है तो कुछ न कुछ होता है|
कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय राउत को 4 अगस्त तक ED की हिरासत में भेजा
बता दे कि,'पात्रा चॉल भूमि घोटाले मामले में गिरफ्तार शिवसेना के सांसद संजय राउत को कोर्ट ने सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार दिन की कस्टडी में भेजा है| कथित पात्रा चॉल भूमि घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिवसेना नेता संजय राउत को हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ के बाद रविवार/ सोमवार आधी रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया था|
संजय राउत के ठिकाने पर ईडी का छापा