मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Mamata Cabinet Reshuffle: बुधवार को बंगाल कैबिनेट में होगा बड़ा फेरबदल, पांच नए चेहरे होंगे शामिल

कोलकाता: पश्चिम बंगाल कैबिनेट का बुधवार को विस्तार होगा| मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को संकेत दिया कि पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल का एक बड़ा फेरबदल होगा। पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी को हटाए जाने के ब…

Mamata Cabinet Reshuffle: बुधवार को बंगाल कैबिनेट में होगा बड़ा फेरबदल, पांच नए चेहरे होंगे शामिल
Mamata Cabinet Reshuffle: बुधवार को बंगाल कैबिनेट में होगा बड़ा फेरबदल, पांच नए चेहरे होंगे शामिल | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता: पश्चिम बंगाल कैबिनेट का बुधवार को विस्तार होगा| मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को संकेत दिया कि पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल का एक बड़ा फेरबदल होगा। पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी को हटाए जाने के बाद CM ममता बनर्जी ने कहा,''हम बुधवार को फेरबदल करेंगे जिसमें 4-5 नए चेहरे होंगे|  इसके अलावा ममता बनर्जी ने ऐलान किया है कि बंगाल में सात नए जिले बनेंगे जिसके बाद राज्य में जिलों की कुल संख्या बढ़कर 30 हो जाएगी।



पश्चिम बंगाल SSC भर्ती घोटाले के आरोपी पार्थ चटर्जी 28 जुलाई से अपने विभागों के प्रभारी मंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों से मुक्त हो गए थे|  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी को मत्री पद से हटा दिया था| 



चटर्जी को हटाए जाने के बाद ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा,''पूरे मंत्रालय को भंग करने और एक नया मंत्रालय बनाने की योजना नहीं है। सुब्रत मुखर्जी, साधन पांडे अभी हमारे साथ नहीं है। पार्थ जेल में है इसलिए उनका सारा काम करना होगा। मेरे लिए अकेले संभालना संभव नहीं है। हम बुधवार को फेरबदल करेंगे जिसमें 4-5 नए चेहरे होंगे|



गौरतलब है कि, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने 23 जुलाई 2022 को पार्थ चटर्जी को कोलकाता में उनके आवास से गिरफ्तार किया था। ED ने आज पार्थ चटर्जी को SSC भर्ती घोटाले के सिलसिले में उनके आवास पर कई घंटों की तलाशी के बाद गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी के एक करीबी सहयोगी से 20 करोड़ रुपए बरामद किए जाने के एक दिन बाद हुई थी|



प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार, 22 जुलाई को पार्थ चटर्जी के एक सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के घर से 20 करोड़ रुपए नकद बरामद किए थे| इसके बाद पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है|  विवाद बढ़ता देख मुख्यमंत्री ने उन्हें कैबिनेट सहित अन्य पार्टी पदों से हटा दिया|


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।