नई दिल्ली: लोकसभा में PM मोदी के भाषण पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “PM ने (अडानी केस पर) एक भी जवाब नहीं दिया। उनके भाषण से सच्चाई दिखती है। अगर (अडानी) मित्र नहीं है तो उनको (PM) कहना चाहिए था कि जांच कराएंगे। शैल कंपनी, बेनामी पैसा घूम रहा है उस पर प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा। इससे साफ है कि PM उनकी रक्षा कर रहे हैं|
PM मोदी के भाषण से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में उनकी टिप्पणी को सदन से हटाने की बुधवार को आलोचना करते हुए कहा कि पीएम मोदी लोकतंत्र की आवाज को मिटा नहीं सकते। राहुल गांधी ने कहा, “प्रधानमंत्री जी, आप लोकतंत्र की आवाज़ को मिटा नहीं सकते। भारत के लोग आपसे सीधे सवाल कर रहे हैं। जवाब दीजिए.
उन्होंने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री जी आप लोकतंत्र की आवाज को मिटा नहीं सकते। जनता आपसे सीधे सवाल कर रही है। आपको जवाब देना चाहिए,”। इससे पहले, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के कुछ हिस्सों को हटाए जाने की निंदा की थी, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टाइकून गौतम अडानी से संबंध होने का आरोप लगाया था।