नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ED की दूसरे दिन की पूछताछ खत्म हो गई है। नेशनल हेराल्ड अखबार मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज, मंगलवार को ( 25 जुलाई, 2022 को) करीब छह घंटे पूछताछ की है| नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने कल फिर पेश होने के लिए कहा गया है|
सोनिया गांधी मंगलवार सुबह 11 बजे ईडी दफ्तर पहुंची थीं। कांग्रेस अध्यक्ष से दो राउंड की पूछताछ हुई। पहले राउंड में सोनिया गांधी से दोपहर 2:15 बजे तक पूछताछ चली। लंच के बाद सोनिया गांधी करीब 3.30 बजे फिर से ईडी दफ्तर पहुंचीं, यहां उनसे 06:45 बजे तक पूछताछ हुई। ईडी ने सोनिया गांधी को कल फिर पेश होने के लिए कहा है।
8:10 PM जुलाई 26, 2022: कांग्रेस नेता राहुल गांधी किंग्सवे पुलिस कैंप से अपने पर आवास पहुंचे । राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने आज दिन में हिरासत में ले लिया था।
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने कल फिर पेश होने के लिए कहा गया है|
वो यह सब हतोत्साहित करने के लिए कर रहे हैं। वो कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं और CBI और ED का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। हम लोग जनता की समस्याओं के खिलाफ लड़ रहे हैं और वे हमें झुकाना चाहते हैं लेकिन हम झुकने वाले नहीं हैं: कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, दिल्ली
6:55 PM, 26 जुलाई, 2022: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय से बाहर निकलीं।
दिल्ली: राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं को हिरासत में लेकर किंग्सवे पुलिस कैंप में रखा गया।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘तानाशाही देखिए, शांतिपूर्ण प्रदर्शन नहीं कर सकते, महंगाई और बेरोज़गारी पर चर्चा नहीं कर सकते। पुलिस और एजेंसियों का दुरूपयोग करके, हमें गिरफ़्तार करके भी, कभी चुप नहीं करा पाओगे। 'सत्य' ही इस तानाशाही का अंत करेगा।
दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को विजय चौक पर हिरासत में लिया। राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, शक्ति सिंह गोहिल समेत कई सांसदों को हिरासत में लिया गया है।
दिल्ली: कांग्रेस सांसदों ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ED की पूछताछ के विरोध में संसद परिसर से विजय चौक की ओर मार्च निकाला। इस मार्च में पार्टी नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए। पुलिस ने मार्च कर रहे कांग्रेस सांसदों को हिरासत में लिया।
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ,''ये मोदी जी और अमित शाह जी की साजिश है कि विपक्ष को खत्म करना और हमारी आवाज बंद करना है। हम इससे डरने वाले नहीं है..हम लड़ते रहेंगे|
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘आज कांग्रेस का राजघाट पर धरना प्रदर्शन था... BJP के लोग होते तो वे आगजनी करते, हम तो शांतिपूर्ण विरोध कर रहे हैं। आज अगर वहां प्रदर्शन होता तो ट्रैफिक में कोई बाधा नहीं आती। हमारी पार्टी मुख्यालय के अंदर इंट्री बंद है| देश का हर नागरिक डरा हुआ है। बार-बार सोनिया जी को बुलाना... क्या पूछताछ करते हैं? इन्हें क्यों टारगेट बना रहे हैं
11:09 AM · 26 जुलाई 2022: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में दूसरे दौर की पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचीं।
दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की ED से पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय में प्लेकार्ड और काले बैलून लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
आज पूरे देश में कांग्रेस पार्टी सत्याग्रह कर रही
कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने कहा, ‘‘आज पूरे देश में कांग्रेस पार्टी सत्याग्रह कर रही है। हम लोगों ने यह तय किया था कि दिल्ली के अंदर राजघाट पर सत्याग्रह करेंगे और जब तक श्रीमती सोनिया गांधी जी को पूछताछ के बाद वापस नहीं जाना दिया जाएगा तब तक हमारा सत्याग्रह जारी रहेगा | बहुत ही दुख की बात है कि भारत सरकार ने राजघाट के ऊपर, महात्मा गांधी की समाधि के पास प्रमुख विपक्षी पार्टी को सत्याग्रह से मना कर दिया|
उन्होंने कहा, ‘‘5 जून 2011 को जिस भाजपा ने राजघाट पर बाबा रामदेव के समर्थन में, डांस पार्टी के रूप में, उत्सव के रूप में प्रदर्शन किया था। उसी भाजपा ने आज कांग्रेस को राजघाट पर सत्याग्रह करने से मना कर दिया। इससे ज्यादा शर्म की बात नहीं हो सकती है|
अजय माकन ने कहा, ‘‘राजघाट में गांधी जी की समाधि पर ही सत्याग्रह नहीं हो सकता, तो इसका मतलब यह है कि ये तो लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है। अगर गांधी जी की समाधि पर भी प्रमुख विपक्षी पार्टी एक दिन का सत्याग्रह भी नहीं कर सकती, तो लोकतंत्र कहां जिंदा रहेगा? | हम भाजपा सरकार को समझाना चाहते हैं कि लोकतंत्र के दोनों पहिए होते हैं, एक सत्ताधारी दल और एक विपक्ष। अगर एक भी पहिया खिसक गया तो, लोकतंत्र की गाड़ी वहीं रुक जाएगी, इसलिए विपक्ष के पहिए को काम करने दें|
माकन ने कहा, ‘‘सत्याग्रह का अधिकार है, लोकतंत्र का अधिकार है। गांधी जी की समाधि पर सत्याग्रह नहीं करने देना, इससे खराब स्थिति देश के लोकतंत्र के लिए नहीं हो सकती है | आज से लगभग 10 वर्ष पहले ED ने इस केस को खत्म कर दिया था। अब वापस इस केस को पुनर्जीवित किया- केवल इस वजह से कि सरकार विपक्षी पार्टी के ऊपर दबाव डाल सके, हम जरूरी मुद्दों को न उठा सकें |
सत्याग्रह रुकेगा नहीं, और सत्य कभी झुकेगा नहीं
कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने कहा, ‘‘दबाव की एक राजनीति खेली जा रही है और राजनीतिक द्वेष की भावना से यह काम किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इसकी भरपूर निंदा करती है | राजनीतिक द्वेष की भावना से जो यह कार्रवाई की जा रही है, इसके खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ता देश भर में सत्याग्रह कर रहे हैं | सत्याग्रह रुकेगा नहीं, और सत्य कभी झुकेगा नहीं...
भारी पुलिस बल तैनात
दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi ) आज ED के समक्ष पेश होने वाली हैं। सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ के बाहर से हैं भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
यह भी पढ़ें: सब्सिडी बंद करो, जनता को निचोड़ो' नीति पर चल रही है भाजपा
लवलीना के उत्पीड़न के आरोपों के बाद हरकत में आया खेल मंत्रालय
प्रधानमंत्री ने युवाओं को निराशा की गर्त में डूबा दिया
राहुल गांधी ने वैज्ञानिक उपकरणों पर GST वृद्धि को लेकर सरकार पर किया हमला
लोकसभा से कांग्रेस के चार सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित