नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ED की दूसरे दिन की पूछताछ जारी है। वहीं बढ़ती महँगाई -बेरोजगारी से लेकर, जीएसटी और केंद्रीय एज??ंसियों के दुरुपयोग समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस पूरे देश में सत्याग्रह कर रही है। कांग्रेस पार्टी सांसदों के साथ राहुल गांधी विजय चौक के पास धरने पर बैठ गए, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, शक्ति सिंह गोहिल समेत कई सांसदों को हिरासत में लिया गया है। कांग्रेस के ये सभी सांसद पार्लियामेंट से राष्ट्रपति भवन तक विरोध मार्च करते हुए जा रहे थे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘‘सभी सांसद यहां पर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर बात की लेकिन ये (पुलिस) लोग हमें बैठने नहीं दे रहे हैं और हमें हिरासत में ले रहे हैं|
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘‘भारत में पुलिस का राज है, मोदी एक राजा है | India a police state, Modi a king
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘तानाशाही देखिए, शांतिपूर्ण प्रदर्शन नहीं कर सकते, महंगाई और बेरोज़गारी पर चर्चा नहीं कर सकते। पुलिस और एजेंसियों का दुरूपयोग करके, हमें गिरफ़्तार करके भी, कभी चुप नहीं करा पाओगे। 'सत्य' ही इस तानाशाही का अंत करेगा।
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, ‘केंद्र सरकार ने ठान रखी है कि वे एजेंसियों का गलत उपयोग करके विपक्ष की आवाज़ को कुचलने और कांग्रेस के नेताओं को टारगेट करेंगे। हम पूछताछ से नहीं डर रहे हैं, केस में कोई दम नहीं है, लगातार हर बात का जवाब दिया जा रहा है लेकिन इन एजेंसी का दुरुपयोग हो रहा है| लोकतंत्र में प्रदर्शन करना, अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है|