मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ खत्म: कुल 12 घंटे हुई पूछताछ, नया समन जारी नहीं

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ED) बुधवार को तीसरे दिन और लगातार दूसरे दिन 3 घंटे पूछताछ की। नेशनल हेराल्ड मामले में ED द्वारा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी…

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ खत्म: कुल 12 घंटे हुई पूछताछ, नया समन जारी नहीं
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ खत्म: कुल 12 घंटे हुई पूछताछ, नया समन जारी नहीं | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्लीकांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ED) बुधवार को तीसरे दिन और लगातार दूसरे दिन 3 घंटे पूछताछ की। नेशनल हेराल्ड मामले में ED द्वारा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की पूछताछ समाप्त हुई| 



पहली बार  21 जुलाई को ED ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से 3 घंटे पूछताछ हुई थी| इसके बाद 26 जुलाई को 6 घंटे पूछताछ हुई| लगातार दूसरे दिन बुधवार को ED ने सोनिया गांधी से 3 घंटे पूछताछ की।



कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार सुबह ED ऑफिस के पहुंचीं। उनके साथ प्रियंका गांधी भी थी। बुधवार को पूछताछ के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशभर में प्रदर्शन किया। संसद भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कई सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। 



कांग्रेस मुख्यालय के बाहर महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सुरक्षाबलों ने उठा-उठाकर बसों में भरा। इस दौरान उनकी सुरक्षा बलों से झड़प भी हुई। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि देश को पुलिसिया स्टेट में बदल दिया है।





लाइव अपडेट 



नेशनल हेराल्ड मामले में तीसरे दिन की पूछताछ के बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ईडी कार्यालय से रवाना हुईं।



कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को 3 घंटे पूछताछ की। ED ने उन्हें अब तक कोई नया नोटिस नहीं दिया है। 



उत्तर प्रदेश: कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशाल द्वारा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से लगातार तीसरे दिन पूछताछ के विरोध में लखनऊ के कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।



दिल्ली: कांग्रेस द्वारा विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक विरोध मार्च निकाले जाने के दौरान पुलिस ने कांग्रेस MPs, नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ED की पूछताछ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।



कांग्रेस सांसद के. सी. वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘23-24 सांसदों को संसद में निष्कासित कर दिया गया। हमें सड़क पर प्रदर्शन करने नहीं दिया जा रहा। यहां पर पुलिसिया राज चलाया जा रहा है। कल इन्होंने हमें रोका था आज भी रोक रहे हैं लेकिन हम इसके खिलाफ लड़ते रहेंगे|



ED और CBI का दुरुपयोग हो रहा: खड़गे

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘‘आज जो दोनों सदनों से 23 सांसदों को निलंबित किया ग??ा है उन्हें इस आदेश को वापस लेना चाहिए। जो लोग महंगाई पर चर्चा की मांग कर रहे हैं उन्हें सस्पेंड कर आवाज बंद करने का काम ठीक नहीं है। इसके लिए हम लड़ेंगे| हम अपनी ये भी बात रखने की कोशिश करेंगे की जो ED और CBI का दुरुपयोग हो रहा है उसके बारे में भी हम बताएंगे|




करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ है...: नड्डा

BJP के अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने कहा, ‘‘कांग्रेस जो विषय उठा रहे हैं वह न ही देश के लिए है और न ही पार्टी के लिए बल्कि ये परिवार को बचाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ है उस घोटाले के बारे में एजेंसी को जवाब देना ये उनकी आवश्यकता है यही उन्हें करना चाहिए| लेकिन ये परिवार अपने आपको देश और कानून से ऊपर समझता है इसलिए इनसे कोई जवाब मांगे तो इन्हें ये पसंद नहीं है और सुप्रीम कोर्ट ने पीएमएलए और ईडी के अधिकार क्षेत्र को बरकरार रखा है। कानून अपना काम कर रहा है। कांग्रेस को नियम के अनुसार चलना चाहिए|



देश के अंदर जो ED का आतंक: गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘पहले राहुल गांधी को बुलाया गया... 5 दिन तक लगातार पूछताछ की गई अब सोनिया गांधी को बुलाया गया। देश के अंदर जो ED का आतंक है इसका फैसला जल्द होना चाहिए। हम चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में जल्द फैसला करे|



‘‘बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी दर से आम आदमी चिंतित'': गहलोत

अशोक गहलोत ने कहा ‘‘बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी दर से आम आदमी चिंतित है। वे इन मुद्दों पर संसद में चर्चा नहीं होने देते। सबसे पहले उन्होंने चार सांसदों को निलंबित किया। फिर कल 19 और सांसदों को निलंबित कर दिया गया|



"भ्रष्टाचार भी और बवाल भी": अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा ‘‘बचोरी भी और सीनाजोरी भी ये कांग्रेस से सीखनी चाहिए। भ्रष्टाचार भी और बवाल भी, आखिरकार डर किस बात का? अगर भ्रष्टाचार किया है तो जांच एजेंसियों का सामना भी करें। कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों के पास कोई काम नहीं बचा है| उनके राज्यों में एक बाद एक हत्याएं, बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है। वे वहा लोगों के भलाई के काम देखने के बजाय कानून व्यवस्था को बनाने का बजाय दिल्ली में आकर डेरा जमाए हैं। ये कांग्रेस का डर साफ दिखाता है कि घोटाले परिवार और पार्टी ने किए हैं|



ED कार्यालय पहुंची सोनिया गांधी

नेशनल हेराल्ड मामले में तीसरे दिन की पूछताछ के लिए कांग्रेस  अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय पहुंची।




महाराष्ट्र:  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया।



विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस ने आज भी पूछताछ के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी समेत कांग्रेस के 50 सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। इन सभी को सोनिया गांधी से पूछताछ खत्म होने के बाद छोड़ा गया। हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा था- देश को पुलिस स्टेट बना दिया है।, ‘‘भारत में पुलिस का राज है, मोदी एक राजा है | India a police state, Modi a king



मोदी सरकार की कार्रवाई के मामले में निचले स्तर पर उतर आई है: गुलाम नबी आज़ाद

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद ने कहा ‘‘नेशनल हेराल्ड से जुड़े सारे पेपर ED के पास हैं, जिसकी वे सालों से जांच कर रहे हैं। राहुल गांधी से पूछताछ की गई उसी मामले में सोनिया गांधी जो कि बीमार है उन्हें बुलाने की क्या ज़रूरत थी| औरत और बीमार लोगों पर जंग में भी हाथ नहीं उठाया जाता है। मोदी सरकार की कार्रवाई के मामले में निचले स्तर पर उतर आई है।




 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया



कांग्रेस को बदनाम और परेशान करने की कोशिश

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा ‘‘ED बार-बार धमकी दे रही है, कांग्रेस को बदनाम और परेशान करने की कोशिश कर रही है।सोनिया गांधी की तबियत ठीक नहीं है लेकिन फिर भी परेशान किया जा रहा है।उन्हें लगता है ऐसा करने से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटेगा लेकिन हम पीछे नहीं हटने वाले हैं|




खड़गे ने कहा ‘‘आज फिर से हम सदन में जो महंगाई का मुद्दा 7 दिन से लगातार उठा रहे हैं उसे फिर से उठाएंगे। मैं खुद चैयरमैन से मिला और कहा कि आप हमें इस पर चर्चा की इज़ाजत दें लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हैं|



प्रधानमंत्री ने युवाओं को निराशा की गर्त में डूबा दिया



राहुल गांधी ने वैज्ञानिक उपकरणों पर GST वृद्धि को लेकर सरकार पर किया हमला



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।