मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

NEET Test Centre 'Innerwear' Removal Case: छात्राओं के इनरवियर उतरवाने की घटना की जांच के लिए एनटीए ने गठित की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी

नई दिल्ली: केरल के कोल्लम में एक सेंटर पर नीट की परीक्षा देने वाली कम से कम एक छात्रा को कथित तौर पर इनरवियर हटाने के लिए कहने को लेकर उठे विवाद के मद्देनजर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने एक फैक…

NEET Test Centre 'Innerwear' Removal Case: छात्राओं के इनरवियर उतरवाने की घटना की जांच के लिए एनटीए ने गठित की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी
NEET Test Centre 'Innerwear' Removal Case: छात्राओं के इनरवियर उतरवाने की घटना की जांच के लिए एनटीए ने गठित की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: केरल के कोल्लम में एक सेंटर पर नीट की परीक्षा देने वाली कम से कम एक छात्रा को कथित तौर पर इनरवियर हटाने के लिए कहने को लेकर उठे विवाद के मद्देनजर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने एक फैक्ट फाइंडिंग टीम का गठन किया है। NEET परीक्षा के दौरान छात्राओं के इनरवियर उतरवाने के मामले में केरल पुलिस के मुताबिक,''NEET एग्जाम के दौरान सेंटर पर छात्राओं के इनरवियर निकलवाने वाली 5 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है



NEET परीक्षा के दौरान छात्राओं के इनरवियर उतरवाने की घटना की जांच के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को एक तथ्यान्वेषी समिति का गठन किया| 



NTA ने कहा, ‘‘विभिन्न मीडिया की खबरों के माध्यम से शिक्षा मंत्रालय के संज्ञान में लाया गया है कि केरल में कोल्लम जिले के पास नीट (स्नातक)- 2022 के केंद्रों में से एक में कथित तौर पर एक घटना हुई।’’तदनुसार, तथ्यों का विस्तार से पता लगाने के लिए एनटीए द्वारा एक तथ्यान्वेषी समिति का गठन किया गया है।



बता दें कि कथित घटना तब सामने आई जब रविवार को अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स की परीक्षा देने वाली एक लड़की के पिता ने केरल के कोल्लम में परीक्षा केंद्र के अधिकारियों पर अपनी बेटी को हॉल में प्रवेश करने से पहले उसके इनरवियर को हटाने का आदेश देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 



केरल के कोल्लम जिले में 17 वर्षीय एक लड़की के पिता ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उनकी बेटी ने नीट बुलेटिन में उल्लेखित ‘ड्रेस कोड’ का पालन किया जिसमें अंत:वस्त्र के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है। अभ्यर्थी के पिता ने शिकायत में कहा कि हालांकि उनकी बेटी को परीक्षा में बैठने के लिए अपना अंत:वस्त्र निकालने के लिए कहा गया।



उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अय्यूर में मार्थोमा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के परीक्षा केंद्र में कई लड़कियों को इसी तरह के व्यवहार का सामना करना पड़ा। इस घटना के सामने आने के बाद केरल के उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू ने भी इस घटना को "अमानवीय और चौंकाने वाला" करार दिया और केंद्र से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।