लापता किशोर को 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा गुमशुदा 14 वर्षीय बालक को 23 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनो को सुपुर्द किया गया| थाना कोतवाली देहात पर 17 जुलाई 202…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
लापता किशोर को 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा | फ़ोटो: TVL News
मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा गुमशुदा 14 वर्षीय बालक को 23 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनो को सुपुर्द किया गया| थाना कोतवाली देहात पर 17 जुलाई 2022 को भरुहना पाण्डेयपुर निवासी शरद कुमार मिश्रा पुत्र स्व0 घनश्याम प्रसाद द्विवेदी द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि उनका भतीजा तुषार मिश्रा उर्फ छोटू उम्र करीब-14 वर्ष साइकिल से स्कूल बैग लेकर अपने घर से निकला परन्तु काफी देर बाद घर वापस नहीं आया ।
परिजनों द्वारा पता किया गया तो पाया गया कि स्कूल भी बन्द है। वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-133/2022 धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर संतोष कुमार मिश्रा' द्वारा उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदा बालक की सकुशल बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक को०देहात व सर्विलांस टीम को निर्देशित किया गया ।थाना को०देहात व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण में सार्थक प्रयास करते हुए 23 घण्टे के अन्दर गुमशुदा 14 वर्षीय बालक तुषार मिश्रा को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया, अपनों से मिलकर बालक के चेहरे पर मुस्कान लौटी तथा परिजनों द्वारा मीरजापुर पुलिस को धन्यवाद देते हुए काफी सराहना की गई।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 19 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।