राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA ) और ED (Enforcement Directorate) यूपी, बिहार, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, असम सहित 15 राज्यों में PFI से जुड़े स्थानों पर छापेमारी कर रही है। 115 राज्यों में की जा रही बड़ी कार्रवाई में NIA, ED ने राज्य पुलिस के साथ PFI के 100 से अधिक कैडरों को गिरफ्तार किया है| राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को कोयंबटूर में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य ए.एस. इस्माइल के आवास पर छापेमारी के दौरान उन्हें हिरासत में लिया।
NIA, ED और राज्य पुलिस की संयुक्त टीमों ने 15 राज्यों में अब तक कुल 106 PFI सदस्यों को गिरफ़्तार किया है। जिसमें आंध्र प्रदेश-5, असम-9, दिल्ली-3, कर्नाटक-20, केरल-22, एमपी-4, महाराष्ट्र-20, पुडुचेरी-3, राजस्थान-2, तमिलनाडु-10 और यूपी-8 लोगों को गिरफ़्तार किया गया|
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा संयुक्त रूप से किए गए देशभर में छापेमारी के बाद पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कई शीर्ष नेताओं को हिरासत में लिया गया। इस कार्रवाई के खिलाफ पूरे केरल में विरोध प्रदर्शन हो रहे है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में PFI पर एनआईए के छापे को लेकर NSA, गृह सचिव, डीजी एनआईए सहित अधिकारियों के साथ बैठक की।
उत्तर प्रदेश में आठ जगहों पर छापेमारी
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े ठिकानों पर उत्तर प्रदेश में आठ जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
बिहार में छापेमारी
बिहार के पूर्णिया में PFI कार्यालय में तलाशी ले रही है NIA|
दिल्ली प्रमुख परवेज अहमद को गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी के दौरान 105 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। वहीं दिल्ली प्रमुख परवेज अहमद को गिरफ्तार कर लिया है।
कोलकाता में छापेमारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कोलकाता (West Bengal) में एक PFI कार्यकर्ता के आवास पर तलाशी ले रही है। एजेंसी तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, असम सहित 10 राज्यों में PFI से जुड़े विभिन्न स्थानों पर तलाशी ले रही है। 15 राज्यों में की जा रही बड़ी कार्रवाई में NIA, ED ने राज्य पुलिस के साथ PFI के 100 से अधिक कैडरों को गिरफ्तार किया है|
PFI मुख्यालय सील
NIA द्वारा दर्ज़ एक मामले के सिलसिले में NIA ने हैदराबाद के चंद्रयानगुट्टा में PFI मुख्यालय को सील कर दिया। NIA, ED, पैरामिलिट्री ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कार्यालय को सील किया है।
मंगलुरु में छापेमारी के खिलाफ प्रदर्शन
कर्नाटक के मंगलुरु में NIA की छापेमारी के खिलाफ PFI और SDPI के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। वही विरोध के बीच गुरुवार को कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले और बेंगलुरु (Bengaluru) में सोशल डेमोकेट्रिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के नेताओं के कार्यालयों और आवासों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी की छापेमारी जारी है।
60 से अधिक हिरासत
मंगलुरु के पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओ को शांत कराने की कोशिश की। इस दौरान 60 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और भीड़ को तितर-बितर कर दिया।
दक्षिण कन्नड़ में छापेमारी
एनआईए ने कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में सोशल डेमोकेट्रिक पार्टी ऑफ इंडिया और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के नेताओं के कार्यालयों और आवासों पर एक साथ छापेमारी की और 60 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
डिंडीगुल में PFI के कार्यालय पर छापेमारी
NIA के अधिकारी तमिलनाडु के डिंडीगुल ज़िले में PFI के कार्यालय पर छापेमारी कर रहे हैं। PFI के 50 से ज्यादा सदस्य NIA की छापेमारी के खिलाफ पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
तमिलनाडु में छापेमारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
NIA ने तमिलनाडु के मदुरै शहर के विलापुरम, गोमथिपुरम, गोरीपालयम, कुलमंगलम इलाकों में 8 जगहों पर छापेमारी की। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को कोयंबटूर में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य ए.एस. इस्माइल के आवास पर छापेमारी के दौरान उन्हें हिरासत में लिया।
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और उसकी राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ता चेन्नई, डिंडीगुल, सलेम और तमिलनाडु के अन्य स्थानों पर एनआईए और ईडी द्वारा पीएफआई दफ्तरों पर छापेमारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है।
राजस्थान में छापेमारी
राजस्थान के मोती डूंगरी रोड स्थित PFI के जयपुर कार्यालय में NIA छापेमारी कर रही है। एजेंसी तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और असम सहित कई राज्यों में पीएफआई से जुड़े विभिन्न स्थानों पर तलाशी ले रही है।
केरल में छापेमारी, PFI कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA ) और ED (Enforcement Directorate) ने केरल तिरुवनंतपुरम में मध्यरात्रि से PFI राज्य, OMA सलाम के घर, मंजेरी, मलप्पुरम जिले में PFI अध्यक्ष और PFI कार्यालयों सहित जिला स्तर के नेताओं के घरों पर छापेमारी की|
NIA (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) और ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने मलप्पुरम जिले के मंजेरी में OMA सलाम, PFI अध्यक्ष के घर पर छापेमारी की। इस दौरान PFI कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
PFI आतंकियों से संबंधित: रामदास अठावले
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा,''मुझे लगता है PFI आतंकियों से संबंधित है। संगठन चलाने और मुस्लिम समुदाय को एक करने में हमारा विरोध नहीं है। लेकिन देश का नाम लेकर यहां आतंक फैलाने की कोशिश होती है तो उसपर एक्शन लेने की आवश्यक्ता होती है। NIA और ED के छापों का मैं स्वागत करता हूं|
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा ,''PFI जो भारत विरोधी काम करता है। पूर्णिया को उसने अपना सेंटर बनाया है। ये दुर्भाग्य है जब फुलवारी शरीफ में PFI पर छापे पड़े तब पुलिस का निराशाजनक वक्तव्य आया था। नीतीश और लालू बाबू तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं|
शाह ने बैठक कर पूरे मामले की जानकारी ली
राष्ट्रीय जांच एजेंसी देश के कई राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इसको लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को एक उच्चस्तरीय बैठक कर पूरे मामले की जानकारी ली है।