मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

आरोप में तथ्य नहीं': प्रियंका गांधी के यूपी सरकार द्वारा कोरोना आंकड़े छुपाने के बयान पर केंद्रीय मंत्री

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि ,''दिल्ली में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। आंकड़े बहुत ज्यादा आ रहे हैं यह चिंताजनक बात है। हम सब को मिलकर तेजी से कोरोना पर हमला करने की ज़रूरत है। अ…

आरोप में तथ्य नहीं': प्रियंका गांधी के यूपी सरकार द्वारा कोरोना आंकड़े छुपाने के बयान पर केंद्रीय मंत्री
आरोप में तथ्य नहीं': प्रियंका गांधी के यूपी सरकार द्वारा कोरोना आंकड़े छुपाने के बयान पर केंद्रीय मंत्री | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि ,''दिल्ली में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। आंकड़े बहुत ज्यादा आ रहे हैं यह चिंताजनक बात है। हम सब को मिलकर तेजी से कोरोना पर हमला करने की ज़रूरत है। अगर हमे कोरोना को हराना और डराना है तो हम सभी को नियमों का पालन करना चाहिए|



 कांग्रेस प्रियंका गांधी द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार पर कोरोना आंकड़े छुपाने के बयान पर रामदास अठावले ने कहा कि,''प्रियंका गांधी के आरोप में तथ्य नहीं है। जितने लोग पॉजिटिव आ रहे हैं उतने आंकड़े सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार आंकड़े छुपाने की कोशिश नहीं कर रही है। यह उनका बचपना है





बता दें कि,''उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बेकाबू हो गया है| उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों से जुड़े आंकड़े भयावह होते जा रहे हैं|  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर प्रमुख विपक्षी दल के नेता अखिलेश यादव तक कोरोना पॉजिटिव होकर खुद को आइसोलेट कर चुके हैं। CM योगी आदित्यनाथ, आशुतोष टंडन समेत कई मंत्री और अधिकारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं| 




कल उत्तर प्रदेश मे कोरोना की स्थिति पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश के कांग्रेस पार्टी नेताओं के साथ आपात बैठक की थी| उन्होंने कहा था,''''कांग्रेस पार्टी इस विपत्ति की घड़ी में प्रदेश की जनता के साथ खड़ी है। हमारी पार्टी जनता को हर तरह से सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है| प्रियंका गांधी ने कहा था,''प्रदेश में अमानवीयता चरम पर है सरकार अस्पताल की क्षमता बढ़ाने की जगह श्मशान घाट की क्षमता बढ़ा रही है| सरकार आंकड़ो से नही बल्कि लोगों की जिंदगी से खेल रही है| हर सम्भव मदद के लिए कांग्रेस तैयार विपक्ष का धर्म है कि जनता के सवालों के लिए लड़े कांग्रेस इसके लिए प्रतिबद्ध है|





बुधवार को प्रियंका गांधी ने कहा था,'उत्तरप्रदेश समेत पूरे देश में कोविड की दूसरी लहर एक विकराल रूप ले चुकी है। हर दिन उत्तरप्रदेश से कोरोना संबंधी भयावह खबरें आ रही हैं। इस आपात स्थिति को देखते हुए आज उप्र कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, विधान मंडल दल की नेता, विधायकों व सलाहकार एवं रणनीतिक कमेटी के सदस्यों के साथ एक बैठक की। जमीन से आ रही रिपोर्टें बहुत ही परेशान करने वाली हैं। इस भयावह स्थिति में उप्र सरकार की लापरवाही की वजह से जनता पर दोहरी मार पड़ रही है। 




प्रियंका गांधी ने कहा,'''सोचिए -

-जांच रिपोर्ट आने में 4-7 दिन लग जा रहे हैं।

-बेडों की पर्याप्त संख्या न होने की वजह से लोगों की मृत्यु हो रही है।

-ऑक्सीजन व रेमडेसिविर की लगातार कमी बनी हुई है।

-लखनऊ शहर के प्रसिद्ध इतिहासकार को एंबुलेंस  नहीं मिली और उनकी मृत्यु हो गई।

-अंतिम संस्कार के लिए लंबी वेटिंग है और लोगों से मोटी रकम वसूली जा रही है। 

-प्राइवेट लैब्स में जांच नहीं हो रही है और जांचों के लिए लंबी वेटिंग है।

-24 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में अभी तक 1 करोड़ लोगों को भी वैक्सीन नहीं लगी है।




 प्रियंका गांधी ने कहा,'इस भारी अव्यवस्था के बीच यूपी सरकार एकदम अमानवीय रवैया अपनाते हुए अपनी अच्छी छवि दिखाने के लिए आंकड़ें छिपाने में लगी हुई है। क्या ये समय मृत्यु के आंकड़े छिपाने का है? क्या ये समय जांच घटाकर  कम मामले दिखाने का है? ये समय जान बचाने का है। इन अमानवीय हालातों में लोगों के साथ खड़े होने का है। 



प्रियंका गांधी ने कहा,'''ऐसे में यूपी सरकार के अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। भर्ती के लिए सीएमओ से पर्ची लेनी पड़ती है। 

सरकार पर लोगों की जान बचाने की जिम्मेदारी है और इस जिम्मेदारी से सरकार किसी भी हालत में मुंह नहीं मोड़ सकती। 

एक जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते हमारी पार्टी इस स्थिति में सहयोग के हर कदम को उठाने के लिए तैयार है। इस वक्तव्य के माध्यम से मैंने उप्र सरकार को कुछ सकारात्मक सुझाव दिए हैं जोकि उप्र की जनता को राहत देने के लिए बहुत जरूरी हैं। आशा है कि सरकार इन पर तुरंत अमल करेगी।  आप सभी से निवेदन है कि अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।