उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा: उमर खालिद को मिली जमानत, कोर्ट ने कहा- सिर्फ इसलिए जेल में नहीं रखा जा सकता...
नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा के आरोप में जेल भेजे गए उमर खालिद को जमानत मिल गई है| दिल्ली की एक अदालत ने जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद को जमानत दी। दिल्ली कोर्ट ने कहा कि उमर खालिद को…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा: उमर खालिद को मिली जमानत, कोर्ट ने कहा- सिर्फ इसलिए जेल में नहीं रखा जा सकता... | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा के आरोप में जेल भेजे गए उमर खालिद को जमानत मिल गई है| दिल्ली की एक अदालत ने जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद को जमानत दी। दिल्ली कोर्ट ने कहा कि उमर खालिद को केवल इस बात के लिए जेल में कैद करके नहीं रखा जा सकता है कि भीड़ में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जाए और उन्हें मामले में गिरफ्तार किया जाए।
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने उमर खालिद को दिल्ली दंगों को लेकर खजूरी खास एफआईआर से संबंधित मामले में जमानत दी| अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव यादव ने उमर खालिद को 20 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी है| कोर्ट ने उमर खालिद को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी , जिसमें कहा गया है कि वह कोर्ट में होने वाली हर तारीख पर पेश होगा|
उमर खालिद से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए जज ने यह भी कहा कि उसे सिर्फ इसलिए अनिश्चितकाल तक के लिए जेल में नहीं रख सकते, क्योंकि कुछ लोग जो कि दंगे की भीड़ का हिस्सा रहे उनकी पहचान हो गई है या फिर वे पकड़े गए हैं|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 15 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।