मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

जिन लड़कियों की शादी हो गई है, उनकी देखभाल कौन करेगा?: बाल विवाह कार्रवाई पर ओवैसी का असम के CM से सवाल किया

लखनऊ: लखनऊ पहुंचे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आज रविवार को कहा,''भाजपा की सरकार मुसलमानों के ख़िलाफ है। इन्होंने ऊपरी असम में भूमिहीन लोगों को पट्टे बांटे, लेकिन निचले असम में इन्होंने कुछ नहीं क…

जिन लड़कियों की शादी हो गई है, उनकी देखभाल कौन करेगा?: बाल विवाह कार्रवाई पर ओवैसी का असम के CM से सवाल किया
जिन लड़कियों की शादी हो गई है, उनकी देखभाल कौन करेगा?: बाल विवाह कार्रवाई पर ओवैसी का असम के CM से सवाल किया | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: लखनऊ पहुंचे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आज रविवार को कहा,''भाजपा की सरकार मुसलमानों के ख़िलाफ है। इन्होंने ऊपरी असम में भूमिहीन लोगों को पट्टे बांटे, लेकिन निचले असम में इन्होंने कुछ नहीं किया|


इससे पहले, असदुद्दीन ओवैसी ने बाल विवाह को लेकर भी असम सरकार पर निशाना साधा था| उन्होंने सवाल किया कि बाल विवाह को लेकर राज्य सरकार की कार्रवाई के बाद लड़कियों की देखभाल कौन करेगा, जब पति जेल चला जायेगा|


 ओवैसी ने कहा कि जिन लड़कियों की शादी हो गई है उनका क्या होगा, उनकी देखभाल कौन करेगा? असम सरकार ने 4000 मामले दर्ज किए, वे नए स्कूल क्यों नहीं खोल रहे हैं? 


उन्होंने कहा कि ,'असम में भाजपा की सरकार मुसलमानों के प्रति पक्षपाती है। उन्होंने ऊपरी असम में भूमिहीन लोगों को जमीन दी लेकिन निचले असम में ऐसा नहीं किया|



बता दें कि, असम में बाल विवाह के खिलाफ जारी व्यापक मुहिम में शनिवार तक राज्य भर में 4,074 प्राथमिकी दर्ज़ की गई और 2,258 लोगों को गिरफ्तार किया गया है| गिरफ़्तार व्यक्तियों की संख्या अभी और बढ़ेगी|


राज्य सरकार के अनुसार, 14 वर्ष से कम आयु की लड़कियों से शादी करने वालों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और जिन्होंने 14-18 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों से शादी की है उनके खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के तहत मामले दर्ज किए जाएंगे|


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।