मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 20वीं मंजिल से कूदकर दी जान: गर्लफ्रेंड को फ्लैट पर लाया था, दो दिन तक दोनों ने शराब पिया और नशा किया; फिर बालकनी से कूदा युवक

नोएडा:नोएडा के सेक्टर-168 की गोल्डन पाम सोसाइटी में 26 साल के युवक ने 20वें फ्लोर के फ्लैट से कूदकर सुसाइड कर लिया। थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-168 स्थित गोल्डन पाम सोसाइटी के टावर की 20व…

नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 20वीं मंजिल से कूदकर दी जान: गर्लफ्रेंड को फ्लैट पर लाया था, दो दिन तक दोनों ने शराब पिया और नशा किया; फिर बालकनी से कूदा युवक
नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 20वीं मंजिल से कूदकर दी जान: गर्लफ्रेंड को फ्लैट पर लाया था, दो दिन तक दोनों ने शराब पिया और नशा किया; फिर बालकनी से कूदा युवक | फ़ोटो: TVL News

नोएडा:नोएडा के सेक्टर-168 की गोल्डन पाम सोसाइटी में 26 साल के युवक ने 20वें फ्लोर के फ्लैट से कूदकर सुसाइड कर लिया। थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-168 स्थित गोल्डन पाम सोसाइटी के टावर की 20वी मंजिल की बालकनी से सॉफ्टवेयर इंजीनियर नमन मदान (26 वर्ष ) ने कूदकर आत्महत्या कर ली। नमन ने हाल ही में गोल्डन पाम सोसाइटी में एक फ्लैट किराए पर लिया था। जिस समय नमन ने सुसाइड किया, उस समय प्रेमिका भी कमरे में थी। नोएडा पुलिस द्वारा आत्महत्या के संबंध में गहन जांच/कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


सॉफ्टवेयर इंजीनियर नमन मदान हरियाणा के सोनीपत (सेक्टर-15 ,सोनीपत) का रहने वाला था। वह बेंगलुरु स्थित एक कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर था। वह दिसंबर 2022 से 'वर्क फ्राम होम' (WFH) काम कर रहा था। बृहस्पतिवार 2 फरवरी की शाम करीब पांच बजे नमन अपनी चंडीगढ़ की महिला मित्र (प्राइवेट टीचर) के साथ गोल्डन पाम सोसाइटी की फ्लैट (नोएडा सेक्टर-168) पर आया था। दोनों ने 3 फरवरी तक शराब पी|


युवती के मुताबिक, शुक्रवार की रात शराब सेवन के बाद दोनों में कुछ विवाद हुआ। जिसके बाद युवती  सोसायटी के सुरक्षागार्ड से मदद मांगने के लिए नीचे आई थी। इसी दौरान युवक ने अचानक फ्लैट की 20वीं मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी। घटना के बाद पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 


पुलिस पूछताछ के मुताबिक,'नमन और उसकी महिला मित्र दोनों सोनीपत में 12वीं तक पढ़े थे। इसके बाद युवती चंढ़ीगढ़ चली गई। वहां उसने ग्रेजुएशन किया। वहीं, नमन ने एमिटी से ग्रेजुएशन किया। युवती को विदेश (जर्मनी) जाना था। इससे पहले दोनों ने नोएडा में मिलने की योजना बनाई। दोनों ने 2-3 फरवरी को फ्लैट पर अत्यधिक शराब पिया और नशा किया| नमन (मृतक) महिला मित्र के जर्मनी जाने की बात से खफा था| 



पुलिस सूत्रों के मुताबिक,''हादसे के दिन यानी 3 फरवरी को युवती की एक सहेली भी इन दोनों से मिलने अपार्टमेंट आई थी। कुछ देर के बाद वह भी वहां से चली गई। 


ADCP नोएडा आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि ,''2 फरवरी को एक व्यक्ति नमन अपनी महिला मित्र के साथ यहां (नोएडा सेक्टर-168) पर आया और 3 फरवरी को रात करीब 9 बजे नमन ने आत्महत्या कर ली। उसकी मित्र से पूछताछ में पता चला कि वो दोनों ने 2-3 फरवरी को यहां पर रुकर शराब पिया और नशा किया| 3 फरवरी को नशा के दौरान नमन पैनिक हो गया जिसके बाद दोनों के बीच भ्रम पैदा हुआ। उसकी मित्र ने बताया कि जब वो गार्ड के पास अपने मित्र की स्थिति के बारे में बताने गई तब वो छत से खुद गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों द्वारा शिकायत करने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।